क्रिकेट

WPL 2023, GG vs UPW Live Streaming: डब्लूपीएल के तीसरे मुकाबले में भिड़ेंगी यूपी वारियर्ज और गुजरात जायंट्स की टीम, जानें कब, कहा और कैसे देखें मैच

UPW Women vs GG Women Live Streaming: महिला प्रीमियर लीग में यूपी वॉरियर्स की टीम अपने सीजन का आगाज गुजरात जाइंट्स की टीम के खिलाफ मुकाबले के साथ करेगी. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला शाम 7:30 बजे से मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला जाएगा.

WPL 2023, GG vs UPW Live Streaming: डब्लूपीएल के तीसरे मुकाबले में भिड़ेंगी यूपी वारियर्ज और गुजरात जायंट्स की टीम, जानें कब, कहा और कैसे देखें मैच
गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वारियर्स (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: महिला प्रीमियर लीग (Women’s Premier League) के पहले सीजन का तीसरा मुकाबला यूपी वॉरियर्स (UP Warriorz) और गुजरात जाइंट्स (Gujarat Giants) के बीच में नवी मुंबई (Navi Mumbai) के डीवाई पाटिल स्टेडियम (DY Patil Stadium) में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. सीजन के पहले ही मुकाबले में गुजरात जाइंट्स को एकतरफा 143 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. पहले मुकाबले में मिली हार के बाद ठीक 24 घंटे के बाद उनके लिए फिर से मैदान पर उतरना उतना आसान काम नहीं होने वाला है.

इस मुकाबले को लेकर गुजरात जाइंट्स के लिए जो एक बड़ी समस्या है वह कप्तान बेथ मूनी पहले मुकाबले में चोटिल होकर रिटायर हो जाना और ऐसे में उनकी जगह पर स्नेह राणा टीम की कप्तानी करती नजर आ सकती हैं. वहीं बेथ मूनी की जगह पर टीम के पास सोफी डंकली का विकल्प मौजूद है. WPL 2023 GG vs UPW: यूपी वारियर्ज और गुजरात जायंट्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, इन दिग्गजों पर होगी सबकी नजर

वहीं दूसरी तरफ यूपी वॉरियर्स टीम की कप्तानी का जिम्मा एलिसा हीली संभालते हुए नजर आयेंगी. वहीं इसके अलावा टीम में दीप्ति शर्मा, ताहलिया मैक्ग्रा और सोफी डंकली के रूप में 3 बड़े मैच विनर खिलाड़ी भी मौजूद हैं.

कब, कहां और कैसे उठाए मैच का लुफ्त

महिला प्रीमियर लीग के सभी मुकाबलों के डिजिटल और टीवी प्रसारण अधिकार वायकॉम-18 ने खरीदे हैं. ऐसे में सभी मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट वायकॉम-18 के स्पोर्ट्स चैनल ‘स्पोर्ट्स-18 1’, ‘स्पोर्ट्स-18 1एचडी’ और ‘स्पोर्ट्स-18 खेल’ पर किया जाएगा. इन मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप पर भी फैंस देख सकेंगे.

महिला प्रीमियर लीग 2023 का पहला मुकाबला आरसीबी और दिल्ली के बीच में मुंबई के ब्रेब्रोन स्टेडियम में खेला जाएगा. आज दो मुकाबले खेले जाएंगे. वहीं, दिन का दूसरा मुकाबला यूपी वारियर्स और गुजरात जायंट्स के बीच शाम 7:30 बजे से नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगा.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

यूपी वारियर्ज: किरण नवगिरे, एलिसा हिली (कप्तान), देविका वैद्य, सिमरन शेख, ताहिला मैक्ग्राथ, दीप्ति शर्मा, पार्शवी चोपड़ा, ग्रेस हैरिस, राजेश्वरी गायकवाड़, सोफी एकलस्टोन, शबनीम इस्माइल.

गुजरात जायंट्स: मेघना, डॉटिन, बेथ मूनी (कप्तान), डंकली, एश्ले गार्डनर, हरलीन देओल, सुषमा वर्मा, स्नेह राणा, मांसी जोशी, तनूजा कंवर, मोनिका पटेल.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2023 03:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).