IND vs AUS 4th Test 2021: तो क्या स्टीव स्मिथ की तरह विकेट पर चाल चलनी की कोशिश कर रहे थे रोहित शर्मा? देखें वीडियो

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन स्थित ब्रिस्बेन क्रिकेट ग्राउंड (गाबा) में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन का लंच घोषित हो गया है. ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी पारी में चार विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाकर खेल रही है.

रोहित शर्मा विकेट चेक करते हुए (Photo Credits: Twitter)

IND vs AUS 4th Test Match 2021: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच ब्रिस्बेन (Brisbane) स्थित ब्रिस्बेन क्रिकेट ग्राउंड (गाबा) (Brisbane Cricket Ground (Gabba) में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन का लंच घोषित हो गया है. ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी पारी में चार विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाकर खेल रही है. टीम के लिए अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) 38 गेंद में तीन चौके की मदद से 28 और कैमरन ग्रीन (Cameron Green) 28 गेंद में चार रन बनाकर नाबाद हैं.

ब्रिस्बेन टेस्ट के तीसरी पारी के दौरान टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज एवं उपकप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को विकेट पर पिच बल्लेबाजों के अनुकूल है या नहीं चेक करते हुए देखा गया. इस दौरान की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी वायरल हो रही हैं. शर्मा के इस वाकये को कुछ लोग सिडनी टेस्ट से जोड़कर देख रहे हैं.

यह भी पढ़ें- IND vs AUS 4th Test Day 4: चौथे दिन का लंच घोषित, दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के 4 खिलाड़ी लौटे पवेलियन, देखें स्कोर

बता दें कि स्टीव स्मिथ को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में विकेट के साथ छेड़छाड़ करते हुए देखा गया था. दरअसल ड्रिंक्स के दौरान जब भारतीय बल्लेबाज विकेट से दूर थे उस वक्त स्मिथ विकेट पर टहलते हुए और पंत द्वारा विकेट के बीच बनाए गए गार्ड को मिटाकर उसकी जगह अपोजिट साइड में गार्ड बनाते हुए देखे गए थे.

बात करें ब्रिस्बेन टेस्ट के बारे में तो मेजबान टीम ने अबतक 182 रनों की बढ़त बनाई हुई है. टीम के लिए आउट होने वाले खिलाड़ी सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (48), मार्कस हैरिस (38), मार्नस लैबुशेन (25) और मैथ्यू वेड (0) हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Pitch Report And Weather Update: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच 13वें मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

Abhishek Sharma Hospitalised: T20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता, अभिषेक शर्मा की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\