IND vs AUS 4th Test 2021: ब्रिस्बेन में फिर बारिश से रुका खेल, भारत 4/0
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन स्थित ब्रिस्बेन क्रिकेट ग्राउंड (गाबा) में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच की चौथी पारी में एक बार फिर बारिश के आने से खेल को रोक दिया गया है. दूसरी बार बारिश आने तक टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के चार रन बना लिए हैं.
IND vs AUS 4th Test Match 2021: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच ब्रिस्बेन (Brisbane) स्थित ब्रिस्बेन क्रिकेट ग्राउंड (गाबा) (Brisbane Cricket Ground (Gabba) में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच की चौथी पारी में एक बार फिर बारिश के आने से खेल को रोक दिया गया है. दूसरी बार बारिश आने तक टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के चार रन बना लिए हैं. टीम के लिए उपकप्तान रोहित शर्मा छह गेंद में एक चौका की मदद से चार और शुभमन गिल पांच गेंद में बिना खाता खोले नाबाद हैं.
इससे पहले आज पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी पारी में 294 रनों पर ऑल आउट हो गई. टीम के लिए दूसरी पारी में मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (teve Smith) ने 74 गेंद में 55 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. स्मिथ ने अपनी इस उम्दा पारी के दौरान सात चौके लगाए. बता दें कि स्मिथ ने अपने टेस्ट क्रिकेट करियर की यह 31वीं हाफ सेंचुरी लगाई है.
The latest resumption time is 5.30pm (1:00pm IST) but rain continues to pour down. #AUSvsIND pic.twitter.com/4DwjZaxg9y
— BCCI (@BCCI) January 18, 2021
स्टीव स्मिथ के अलावा टीम के लिए दूसरी में पारी में ऑस्ट्रेलिया के लिए सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने 75 गेंद में छह चौके की मदद से 48, मार्कस हैरिस ने 82 गेंद में आठ चौके की मदद से 38, मार्नस लैबुशेन ने 22 गेंद में पांच चौके की मदद से 25, मैथ्यू वेड ने तीन गेंद में शून्य, कैमरन ग्रीन ने 90 गेंद में तीन चौके की मदद से 37, कप्तान टिम पेन ने 37 गेंद में तीन चौके की मदद से 27, मिचेल स्टार्क ने चार गेंद में एक, नाथन लियोन ने 10 गेंद में एक छक्का की मदद से 13, जोश हेजलवुड ने 11 गेंद में दो चौके की मदद से नौ और पैट कमिंस ने 51 गेंद में दो चौके एवं एक छक्का की मदद से 28 रन की नाबाद पारी खेली.
भारत के लिए दूसरी पारी में हैदराबाद के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने सर्वाधिक पांच सफलता प्राप्त की. सिराज ने मेजबान टीम के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ, मार्नस लैबुशेन, मैथ्यू वेड, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड को अपना शिकार बनाया. मोहम्मद सिराज के अलावा टीम के लिए शार्दुल ठाकुर ने चार और वाशिंगटन सुंदर ने एक सफलता प्राप्त की.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2021 12:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

