IND vs AUS 4th Test: सिडनी में मुंह की खाने के बाद रिकी पोंटिंग ने फिर की भविष्यवाणी, इस बार बताया ब्रिस्बेन में किसका पलड़ा है भारी

आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि घरेलू परिस्थितियों का फायदा और स्थिर अंतिम एकादश के होने से शुक्रवार से ब्रिस्बेन में भारत के खिलाफ होने वाले चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी होगा.

प्रतिकात्मक तस्वीर (photo credit : IANS)

सिडनी, 12 जनवरी : आस्ट्रेलिया (Australia) के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) का मानना है कि घरेलू परिस्थितियों का फायदा और स्थिर अंतिम एकादश के होने से शुक्रवार से ब्रिस्बेन में भारत के खिलाफ होने वाले चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी होगा. ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर आस्ट्रेलिया 1988 के बाद से एक से भी मैच नहीं हारी है. भारतीय टीम सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के आखिरी दिन सोमवार हार की कगार पर खड़ी थी. लेकिन मेहमान टीम के बल्लेबाज ऋषभ पंत (97), चेतेश्वर पुजारा (77), हनुमा विहारी और रविचंद्रन अश्विन ने अद्भुत बल्लेबाजी करते हुए आस्ट्रेलिया की जीत के अरमानों पर पानी फेरते हुए मैच ड्रॉ करा दिया.

चार मैचों की टेस्ट सीरीज में दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर है और ब्रिस्बेन में सीरीज का निर्णायक मैच खेला जाएगा, जहां आस्ट्रेलिया का शानदार रिकॉर्ड है. ब्रिस्बेन में भारत की मुश्किलें इसलिए भी बढ़ने वाली है क्योंकि आलराउंडर रवींद्र जडेजा अंगूठे की चोट से और बल्लेबाज हनुमार विहारी हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में इनका चौथे टेस्ट में खेलना तय नहीं है. पोंटिंग ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा, "ब्रिस्बेन में आस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी होगा. पहली बार तो यह है कि गाबा में आस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड शानदार है. और अगर विल (पुकोवस्की) फिट हो जाते हैं तो मेजबान टीम को अंतिम एकादश में भी बदलाव नहीं करना पड़ेगा." यह भी पढ़ें : IND vs AUS: द्रविड़ के जन्मदिन पर उन्हें इतना अच्छा तोहफा शायद ही कभी मिला हो, पढ़े आज के दिन के खेल की सभी बड़ी बातें

उन्होंने कहा, "भारत फिर से अपने कई खिलाड़ियों के चोटिल होने से जूझ रहा है और अगर ये खिलाड़ी नहीं खेलते हैं तो उन्हें दूसरे खिलाड़ियों को लाना होगा." पोंटिंग ने साथ ही कहा कि भारत को तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में 97 रनों की पारी खेलने वाले पंत को बतौर बल्लेबाज खेलाना चाहिए और रिद्धिमान साहा से विकेटकीपिंग करना चाहिए. पूर्व कप्तान ने कहा, "अगर वे (भारत) एक और बल्लेबाज को खेलाते हैं तो वे पांच नंबर पर अच्छा खेल सकते हैं. इससे पंत नंबर छह पर और साहा नंबर सात पर बल्लेबाजी कर सकते हैं. पोंटिंग ने कहा कि आस्ट्रेलिया ने अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन चार कैच छोड़ने से मेहमान टीम को फायदा मिला.

Share Now

संबंधित खबरें

India Cricket Schedule 2026-27: भारतीय टीम का घरेलू सीजन का ऐलान, 4 बड़ी टीमों से भिड़ेगी टीम इंडिया, 22 मैचों का पूरा शेड्यूल जारी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े