क्रिकेट

IND vs AUS 4th Test: अहमदाबाद टेस्ट में इन भारतीय दिग्गजों पर टिकी होंगी सबकी नजर, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मचा सकते हैं कोहराम

यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के मध्यनजर दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है. टीम इंडिया को फाइनल में जगह बनाने के लिए इस सीरीज में सिर्फ एक मैच जीतने की जरूरत है. अगर टीम इंडिया अहमदाबाद में खेले जाने वाले टेस्ट मैच को जीत लेती है तो वह एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे.

IND vs AUS 4th Test: अहमदाबाद टेस्ट में इन भारतीय दिग्गजों पर टिकी होंगी सबकी नजर, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मचा सकते हैं कोहराम
टीम इंडिया (Photo Credits: BCCI/Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच चार मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज (Border-Gavaskar Series) का चौथा और आखिरी टेस्ट मुकाबला 9 मार्च से अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जाएगा. इससे पहले इंदौर (Indore) में खेले गए तीसरे मैच में टीम इंडिया को 9 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी. आखिरी मैच के लिए अहमदाबाद की पिच और दोनों की टीमों की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने के मिल सकते हैं.

यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के मध्यनजर दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है. टीम इंडिया को फाइनल में जगह बनाने के लिए इस सीरीज में सिर्फ एक मैच जीतने की जरूरत है. अगर टीम इंडिया अहमदाबाद में खेले जाने वाले टेस्ट मैच को जीत लेती है तो वह एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे. IND vs AUS 4th Test: अहमदाबाद टेस्ट जीतते ही वर्ल्ड में ऐसा करने वाला पहला देश बन जाएगा भारत, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के नाम भी दर्ज नहीं हुआ ये अनोखा रिकॉर्ड

इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

विराट कोहली

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली शानदार लय में हैं. एशिया कप 2022 के बाद विराट कोहली ने पीछे मुड़कर नहीं देखा है. इस दौरान विराट कोहली ने टी20 और वनडे क्रिकेट में शतक के इंतजार को खत्म कर दिया हैं. अब इंतजार टेस्ट क्रिकेट में शतक का है. किंग कोहली के बल्ले से आखिरी टेस्ट शतक 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ आया था. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली के आंकड़े शानदार हैं. किंग कोहली ने 20 मैच में 48.05 की औसत से 1,682 रन बनाए हैं.

रवींद्र जडेजा

टीम इंडिया के दिग्गज आलराउंडर रवींद्र जडेजा ने 5 महीने के बाद टीम इंडिया में वापसी की और आते ही धमाल मचा दिया है. रवींद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 13 मैच में 70 विकेट लिए है, जिसमें से 4 बार पांच या उससे अधिक विकेट चटकाए है. इसके अलावा 2017 में रवींद्र जडेजा ने ने बॉर्डर-गावस्कर ट्राफी में सर्वाधिक 25 विकेट लिए थे. तीन टेस्ट में रविंद्र जडेजा ने 21 विकेट अपने नाम कर लिए हैं.

आर अश्विन

ऑस्ट्रेलिया को भारत दौरे पर सबसे बड़ा खतरा आर अश्विन से है. टेस्ट क्रिकेट में भारत में आर अश्विन का प्रदर्शन शानदार रहा है. पिछले 20 टेस्ट सीरीज की बात करें तो 7 में प्लेयर ऑफ द सीरीज आर अश्विन रह चूके हैं. इस सीरीज में आर अश्विन ने शानदार गेंदबाजी की हैं.

बता दें कि टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैच की टेस्ट सीरीज का चौथा और आखिरी मुकाबला 9 से 13 मार्च तक अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं, सीरीज का चौथा और आखिरी टेस्ट टीम इंडिया के लिए बेहद ही अहम हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2023 03:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).