क्रिकेट

IND vs AUS 4th Test: अहमदाबाद टेस्ट जीतते ही वर्ल्ड में ऐसा करने वाला पहला देश बन जाएगा भारत, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के नाम भी दर्ज नहीं हुआ ये अनोखा रिकॉर्ड

IND vs AUS 4th Test: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का चौथा और आखिरी टेस्ट मैच 9 मार्च से खेला जाएगा. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया के लिए चौथा टेस्ट बेहद अहम होने वाला हैं.

IND vs AUS 4th Test: अहमदाबाद टेस्ट जीतते ही वर्ल्ड में ऐसा करने वाला पहला देश बन जाएगा भारत, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के नाम भी दर्ज नहीं हुआ ये अनोखा रिकॉर्ड
टीम इंडिया (Photo Credits: BCCI/Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच चार मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज (Border-Gavaskar Series) का चौथा और आखिरी टेस्ट मुकाबला 9 मार्च से अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जाएगा. इस मैच को जीतकर टीम इंडिया सीरीज़ पर कब्जा करना चाहेगी. तीन मैचों के बाद टीम इंडिया सीरीज़ में 2-1 से आगे है. वहीं दूसरी तरफ, ऑस्ट्रेलिया इस मैच को अपने नाम कर सीरीज़ बराबर करवाना चाहेगी.

टीम इंडिया इतिहास रचने के बेहद करीब है और उसका सपना अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पूरा हो सकता है. ऐसा कमाल करने वाली भारत वर्ल्ड का पहला देश बन जाएगा. ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीमों के नाम भी ये अनोखा रिकॉर्ड दर्ज नहीं हुआ, जो टीम इंडिया अहमदाबाद में अपने नाम जोड़ लेगी. अहमदाबाद में चौथे टेस्ट मैच को जीतकर टीम इंडिया इतिहास रच सकती है. IND vs AUS 4th Test: चौथे टेस्ट में टीम इंडिया के पास नया इतिहास बनाने का सुनहरा मौका, खतरे में हैं ऑस्ट्रेलिया का यह अहम रिकॉर्ड

ऐसा करने वाला दुनिया में पहला देश बनेगा भारत

बता दें की अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया अहमदाबाद में चौथा टेस्ट मैच जीत लेती है, तो वह न केवल टेस्ट सीरीज का कब्जा जमा लेगी, बल्कि एक बड़ा महारिकॉर्ड भी बना देगी. टीम इंडिया अगर ऑस्ट्रेलिया को बॉर्डर गावस्कर सीरीज में हरा देती है तो वह अपने घर में लगातार 16वीं टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रच देगी. फिलहाल टीम इंडिया ने अपने घर में लगातार 15 टेस्ट सीरीज जीती हुईं हैं, जो एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड है.

टीम इंडिया रचेगी इतिहास

अगर टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को बॉर्डर गावस्कर सीरीज में हराकर अपने घर में लगातार 16वीं टेस्ट सीरीज जीत लेती है, जो वह अपने इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को और भी मजबूत कर लेगी. अपने घर में लगातार सबसे अधिक टेस्ट सीरीज जीतने के मामले में टीम इंडिया के आसपास भी कोई टीम नहीं है. टीम इंडिया ने नवंबर 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हारने के बाद से अपने घर में एक भी टेस्ट सीरीज नहीं गंवाई है.

अपने घर में लगातार सबसे अधिक टेस्ट सीरीज जीतने के मामले में टीम इंडिया के बाद ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर है. ऑस्ट्रेलिया ने घर में दो बार लगातार 10 टेस्ट सीरीज जीतने वाली पहली टीम है. टीम इंडिया ने भारतीय सरजमीं पर पिछले 45 टेस्ट मैचों में महज 3 मैच गंवाए हैं. भारतीय टेस्ट टीम के लिए पूरा भारत किला है.

2013 से घर में भारत का रिकॉर्ड (टेस्ट क्रिकेट में)

मैच - 45

जीत - 36

हार - 3

ड्रॉ - 6

भारतीय सरजमीं पर टीम इंडिया के नाम अब तक है लगातार 15 टेस्ट सीरीज जीत का वर्ल्ड रिकॉर्ड

साल 2013: ऑस्ट्रेलिया vs टीम इंडिया- टीम इंडिया ने 4-0 (4) से जीती टेस्ट सीरीज

साल 2013: वेस्टइंडीज vs टीम इंडिया- टीम इंडिया ने 2-0 (2) से जीती टेस्ट सीरीज

साल 2015: साउथ अफ्रीका vs टीम इंडिया- टीम इंडिया ने 3-0 (4) से जीती टेस्ट सीरीज

साल 2016: न्यूजीलैंड vs टीम इंडिया- टीम इंडिया ने 3-0 (3) से जीती टेस्ट सीरीज

साल 2016: इंग्लैंड vs टीम इंडिया- टीम इंडिया ने 4-0 (5) से जीती टेस्ट सीरीज

साल 2017: बांग्लादेश vs टीम इंडिया- टीम इंडिया ने 1-0 (1) से जीती टेस्ट सीरीज

साल 2017: ऑस्ट्रेलिया vs टीम इंडिया- टीम इंडिया ने 2-1 (4) से जीती टेस्ट सीरीज

साल 2017: श्रीलंका vs टीम इंडिया- टीम इंडिया ने 1-0 (3) से जीती टेस्ट सीरीज

साल 2018: अफगानिस्तान vs टीम इंडिया- टीम इंडिया ने 1-0 (1) से जीती टेस्ट सीरीज

साल 2018: वेस्टइंडीज vs टीम इंडिया- टीम इंडिया ने 2-0 (2) से जीती टेस्ट सीरीज

साल 2019: साउथ अफ्रीका vs टीम इंडिया- टीम इंडिया ने 3-0 (3) से जीती टेस्ट सीरीज

साल 2019: बांग्लादेश vs टीम इंडिया- टीम इंडिया ने 2-0 (2) से जीती टेस्ट सीरीज

साल 2021: इंग्लैंड vs टीम इंडिया- टीम इंडिया ने 3-1 (4) से जीती टेस्ट सीरीज

साल 2021: न्यूजीलैंड vs टीम इंडिया- टीम इंडिया ने 1-0 (2) से जीती टेस्ट सीरीज

साल 2022: श्रीलंका vs टीम इंडिया- टीम इंडिया ने 2-0 (2) से जीती टेस्ट सीरीज

साल 2023: ऑस्ट्रेलिया vs टीम इंडिया- टीम इंडिया टेस्ट सीरीज में 2-1 (4) से आगे (सीरीज का एक मैच अभी बाकी)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2023 01:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).