ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया ने तिरंगा लेकर इस तरह मनाया जीत का जश्न, हर भारतीय के रोंगटे खड़ी कर देगी ये तस्वीर

ब्रिस्बेन क्रिकेट ग्राउंड (गाबा) में ऐतिहासिक जीत हासिल करने वाली टीम इंडिया की चारो तरफ जमकर प्रसंशा हो रही है. भारतीय टीम की इस जीत में पूरे खिलाड़ियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. टीम के लिए गेंदबाजी में जहां मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, वाशिंगटन सुंदर और टी नटराजन ने उम्दा गेंदबाजी की.

टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter/BCCI)

IND vs AUS 4th Test 2021: ब्रिस्बेन क्रिकेट ग्राउंड (गाबा) (Brisbane Cricket Ground (Gabba) में ऐतिहासिक जीत हासिल करने वाली टीम इंडिया की चारो तरफ जमकर प्रसंशा हो रही है. भारतीय टीम की इस जीत में पूरे खिलाड़ियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. टीम के लिए गेंदबाजी में जहां मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, वाशिंगटन सुंदर और टी नटराजन ने उम्दा गेंदबाजी की. वहीं बल्लेबाजी के दौरान शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा और ऋषभ पंत ने अपने आकर्षक शॉट से समां बांध दिए.

ब्रिस्बेन क्रिकेट ग्राउंड में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने तिरंगा लेकर पूरे क्रिकेट ग्राउंड का चक्कर लगाया. इस दौरान विकेटकीपर खिलाड़ी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) तिरंगा के साथ सबसे आगे नजर आए. बता दें कि पंत ने ब्रिस्बेन टेस्ट की दूसरी पारी में 138 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौके एवं एक छक्का की मदद से 89 रन की नाबाद साहसिक पारी खेली.

यह भी पढ़ें- IND vs AUS 4th Test 2021: ब्रिस्बेन में टीम इंडिया फिर ऑस्ट्रेलिया को दी करारी शिकस्त, ये है जीत के 5 बड़े कारण

पंत के अलावा टीम के लिए दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने भी 91 रन की बेहतरीन पारी खेली, लेकिन इस दौरान वह अपने पहले टेस्ट शतक से चूक गए. गिल को उनके 91 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर नाथन लियोन ने अपना शिकार बनाया. गिल का शानदार कैच पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने स्लीप में पकड़ा.

बता दें कि ब्रिस्बेन क्रिकेट ग्राउंड (गाबा) में टीम इंडिया की यह पहली जीत है. इससे पहले टीम को यहां पांच मैचों में शिकस्त मिली थी, जबकि एक मुकाबला मेजबान टीम के साथ ड्रा रहा था.

Share Now

संबंधित खबरें

Brazil President India Visit: ब्राजील के राष्ट्रपति ने की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा पर‍िषद में सुधार की मांग, भारत को स्थायी सदस्यता देने का क‍िया समर्थन

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 177 रनों का टारगेट, स्मृति मंधाना ने की धमाकेदार बल्लेबाजी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\