IND vs AUS 4th Test 2021: ना कोहली-ना बुमराह-ना जडेजा फिर भी भारतीय टीम ने निकाल दी ऑस्ट्रेलिया की हवा, फैंस की ओर से झुक के सलाम

गाबा इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए चौथे और आखिरी टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को पटकनी दे दी है. बेहद रोमांचक मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया है. दूसरी पारी में भारतीय शेरों ने 328 रन चेज किये.

ऋषभ पंत (Photo: Getty)

India Wins Test Series in Australia: गाबा इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए चौथे और आखिरी टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को पटकनी दे दी है. बेहद रोमांचक मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया है. दूसरी पारी में भारतीय शेरों ने 328 रन चेज किये. चौथी पारी में गिल, पुजारा और पंत ने शानदार बल्लेबाजी की और टीम को ऐतेहासिक जीत दिलाई. अपने तीसरे टेस्ट मैच में अपने पहले टेस्ट शतक की ओर बढ़ रहा यह बल्लेबाज 100 का आंकड़ा नहीं छू सका. आस्ट्रेलियाई ऑफ स्पिनर नाथन लॉय की गेंद पर स्टीव स्मिथ ने गिल का कैच पकड़ा. गिल ने 146 गेंदों का सामना करते हुए 91 रन बनाए और आठ चौकों के अलावा दो छक्के भी मारे. गिल ने पुजारा के साथ 114 रनों की साझेदारी की. गिल का विकेट 132 के कुल स्कोर पर गिरा.

भारत ने दिन की शुरुआत बिना किसी नुकसान के चार रनों से की थी. रोहित से एक बड़ी और जिम्मेदारी भरी पारी की उम्मीद थी, लेकिन दिन के सातवें ओवर में ही वह कमिंस का शिकार हो गए. उनके जाने के बाद गिल और पुजारा ने पहले सत्र में भारत को कोई और झटका नहीं लगने दिया था.

बहरहाल, टीम इंडिया ने इस मैच को जीत कर सीरीज पर भी कब्ज़ा कर दिया है. इस सीरीज शुरू होने से पहले किसी ने टीम को जीतने का चांस नहीं दिया था. बड़े खिलाडियों की गैरमौजूदगी में ये बहुत बड़ी कामयाबी है.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड