IND vs AUS 4th Test 2021: टीम इंडिया की जीत से झूम उठे पीएम मोदी, सुंदर पिचाई भी हुए खुश

गाबा इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए चौथे और आखिरी टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया है. दूसरी पारी में भारतीय शेरों ने 328 रन चेज किये.

पीएम मोदी और सुंदर पिचाई (Image Credit: FaceBook/PTI)

भारत (India) ने ऑस्ट्रलिया (Australia) को हराकर सीरीज 2-1 से जीत ली है. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने ऑस्ट्रलिया के गाबा में 32 साल से ना हारने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. भारत की इस जीत के बाद तमाम लोग टीम इंडिया को बधाई देने में जुट गए हैं. बॉलीवुड सितारों के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित गूगल के हेड सुंदर पिचाई ने भी सोशल मीडिया पर अपनी ख़ुशी जाहिर की है.

टीम इंडिया की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में भारतीय क्रिकेट टीम की सफलता पर बहुत खुश हैं. उनकी उल्लेखनीय ऊर्जा और जुनून पूरे दिखाई दे रहा था. तो क्या उनका दृढ़ इरादा, उल्लेखनीय धैर्य और दृढ़ संकल्प था. टीम को बधाई.

तो वहीं सुंदर पिचाई ने जीत के बाद लिखा कि सबसे उम्दा टेस्ट सीरीज में से एक सीरीज रही बधाई हो टीम इंडिया. शानदार सीरीज.

गाबा इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए चौथे और आखिरी टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया है. दूसरी पारी में भारतीय शेरों ने 328 रन चेज किये. चौथी पारी में गिल, पुजारा और पंत ने शानदार बल्लेबाजी की और टीम को ऐतेहासिक जीत दिलाई.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड