IND vs AUS 4th Test 2021: टीम इंडिया की जीत से झूम उठे पीएम मोदी, सुंदर पिचाई भी हुए खुश
गाबा इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए चौथे और आखिरी टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया है. दूसरी पारी में भारतीय शेरों ने 328 रन चेज किये.
भारत (India) ने ऑस्ट्रलिया (Australia) को हराकर सीरीज 2-1 से जीत ली है. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने ऑस्ट्रलिया के गाबा में 32 साल से ना हारने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. भारत की इस जीत के बाद तमाम लोग टीम इंडिया को बधाई देने में जुट गए हैं. बॉलीवुड सितारों के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित गूगल के हेड सुंदर पिचाई ने भी सोशल मीडिया पर अपनी ख़ुशी जाहिर की है.
टीम इंडिया की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में भारतीय क्रिकेट टीम की सफलता पर बहुत खुश हैं. उनकी उल्लेखनीय ऊर्जा और जुनून पूरे दिखाई दे रहा था. तो क्या उनका दृढ़ इरादा, उल्लेखनीय धैर्य और दृढ़ संकल्प था. टीम को बधाई.
We are all overjoyed at the success of the Indian Cricket Team in Australia. Their remarkable energy and passion was visible throughout. So was their stellar intent, remarkable grit and determination. Congratulations to the team! Best wishes for your future endeavours.
— Narendra Modi (@narendramodi) January 19, 2021
तो वहीं सुंदर पिचाई ने जीत के बाद लिखा कि सबसे उम्दा टेस्ट सीरीज में से एक सीरीज रही बधाई हो टीम इंडिया. शानदार सीरीज.
One of the greatest test series wins ever. Congrats India and well played Australia, what a series #INDvsAUS
— Sundar Pichai (@sundarpichai) January 19, 2021
गाबा इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए चौथे और आखिरी टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया है. दूसरी पारी में भारतीय शेरों ने 328 रन चेज किये. चौथी पारी में गिल, पुजारा और पंत ने शानदार बल्लेबाजी की और टीम को ऐतेहासिक जीत दिलाई.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2021 01:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

