IND vs AUS 3rd Test: इंदौर टेस्ट जीतकर टीम इंडिया बना देगी ये अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा भारत
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला इंदौर में जारी हैं. टीम इंडिया फिलहाल इस सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त ले चुका है. अब टीम इंडिया की नजर इंदौर टेस्ट पर हैं. इंदौर टेस्ट जीतकर टीम इंडिया सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का तीसरा मुकाबला इंदौर (Indore) के होलकर क्रिकेट स्टेडियम (Holkar Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. टीम इंडिया मौजूदा टेस्ट सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त हासिल कर चुकी है. यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) फाइनल के मध्यनजर दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है. टीम इंडिया को फाइनल में जगह बनाने के लिए इस सीरीज में सिर्फ एक मैच जीतने की जरूरत है. अगर टीम इंडिया इंदौर में खेले जाने वाले टेस्ट मैच को जीत लेती है तो वह एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे.
टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में मेहमान टीम को पूरी तरह से हावी रही है. सीरीज के पहले दो मैचों में मिली एक तरफा जीत के बाद टीम इंडिया इंदौर टेस्ट के लिए तैयार है. IND vs AUS 3rd Test: रोहित शर्मा के लिए स्पेशल होगा इंदौर टेस्ट, तोड़ सकते हैं एमएस धोनी का ये अनोखा कीर्तिमान
नागपुर में खेले गए पहले मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 132 रन से मात दी. वहीं दिल्ली हुए दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने मेहमानों को 6 विकेट से हराया. सीरीज में 0-2 से पिछड़ने के बाद इस मैदान पर भी कंगारुओं की राह आसान नहीं होगी.
जानें क्या हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड
अगर बॉर्डर गावस्कर सीरीज के तीसरे मैच को टीम इंडिया जीत लेती है तो वह एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लेगी. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया डब्लूटीसी के फाइनल में लगातार दूसरी बार अपनी जगह बना लेगी और ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम बन जाएगी. साल 2021 में भी टीम इंडिया ने डब्लूटीसी के फाइनल में अपनी जगह बनाई थी. उस समय टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया था. जहां टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था. न्यूजीलैंड की टीम इस सीरीज से बाहर हो चुकी है. ऐसे में टीम इंडिया के पास यह रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका है.
टीम इंडिया की टेस्ट में बादशाहत
टीम इंडिया ने टेस्ट मैचों में पिछले कुछ सालों में पूरी तरह से अपना दबदबा बनाया है. टेस्ट रैंकिग में टीम इंडिया लंबे समय से टॉप दो में बनी हुई है. इससे पहले विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया को उनके घर पर टेस्ट सीरीज हराई थी. वहीं विराट कोहली की कप्तानी में ही टीम इंडिया ने साल 2021 का डब्लूटीसी का फाइनल मुकाबला खेला था. अब रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया के पास डब्लूटीसी का फाइनल खेलने का अच्छा मौका है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2023 11:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

