IND vs AUS 3rd Test: तीसरे टेस्ट में ये अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं रोहित शर्मा, कई दिग्गज को छोड़ देंगे पीछे

India vs Australia 3rd Test: इंदौर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्म के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका हैं. रोहित शर्मा 57 रन बनाकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं.

रोहित शर्मा (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच तीसरा टेस्ट मैच 1 मार्च से इंदौर (Indore) के होलकर स्टेडियम (Holkar Stadium) में खेला जाएगा. इस मैच में जीत दर्ज कर टीम इंडिया एक और बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border-Gavaskar Trophy) जीत सकती है. टीम इंडिया पहले ही नागपुर (Nagpur) और दिल्ली (Delhi) टेस्ट मैच जीतकर 0-2 से बढ़त बना ली है. सीरीज़ के पहले मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने शतक लगाया था. वहीं, इंदौर में खेले जाने वाले तीसरे मैच में रोहित शर्मा एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लेंगे.

घरेलू टेस्ट में रच देंगे इतिहास

इंदौर टेस्ट में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा महज 57 रन बनाकर घरेलू टेस्ट मैचों में 2000 रन पूरे कर लेंगे. अब तक भारतीय सरजमीं पर खेलते हुए रोहित शर्मा ने 22 घरेलू टेस्ट मैचों की 33 पारियों में बल्लेबाज़ी करते हुए 71.96 की औसत से 1943 रन बनाए हैं. इस दौरान रोहित शर्मा के बल्ले से 8 शतक और 6 अर्धशतक भी निकले हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में रोहित शर्मा 57 रन बनाकर भारत में टेस्ट खेलते हुए 2000 का आंकड़ा पार करने वाले 19वें भारतीय बल्लेबाज़ बन जाएंगे. IND vs AUS 3rd Test: तीसरे में जीत से टीम इंडिया को होंगे ये तीन फायदे, जानें कितना अहम है इंदौर टेस्ट

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 में बनाए सर्वाधिक रन

बता दें कि 2023 में खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने अब तक दो मैचों में 61 की औसत से 183 रन बनाए हैं. रोहित अब ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं. इसमें रोहित शर्मा ने एक शतक भी लगाया है.

अब तक ऐसा रहा इंटरनेशनल करियर

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने अब तक कुल 47 टेस्ट, 241 वनडे और 148 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. टेस्ट में रोहित शर्मा ने 46.76 की औसत से 3320 रन बनाए हैं. इस दौरान रोहित शर्मा ने 9 शतक और 14 अर्धशतक लगाए हैं. वहीं रोहित शर्मा का हाई स्कोर 212 रन है. इसके अलावा वनडे में रोहित शर्मा ने 48.91 की औसत से 9782 रन ठोके हैं. इस दौरान रोहित शर्मा के बल्ले से 30 शतक और 48 अर्धशतक निकले हैं. वहीं रोहित शर्मा का वनडे में हाई स्कोर 264 रनों का रहा है. वहीं टी20 इंटरनेशनल में रोहित शर्मा ने 31.32 की औसत और 139.24 के स्ट्राइक रेट से 2853 रन बनाए हैं. टी20 इंटरनेशनल में रोहित शर्मा ने 4 शतक और 29 अर्धशतक जड़े हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\