क्रिकेट

Ind vs Aus 3rd Test 2021: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने की अश्विन को ट्रोल करने की कोशिश, भारतीय स्पिनर के करारे जवाब से बोलती हुई बंद, देखें Video

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी स्थित सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया तीसरा टेस्ट मुकाबला ड्रा हो गया है. टीम इंडिया ने जिन विषम परिस्थितियों में उम्दा बल्लेबाजी करते हुए मैच को ड्रा कराया है उसके बाद से टीम की खूब सराहना हो रही है.

Ind vs Aus 3rd Test 2021: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने की अश्विन को ट्रोल करने की कोशिश, भारतीय स्पिनर के करारे जवाब से बोलती हुई बंद, देखें Video
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच (Photo Credits: Twitter)

Ind vs Aus 3rd Test Match 2021: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच सिडनी (Sydney) स्थित सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) में खेला गया तीसरा टेस्ट मुकाबला ड्रा हो गया है. टीम इंडिया ने जिन विषम परिस्थितियों में उम्दा बल्लेबाजी करते हुए मैच को ड्रा कराया है उसके बाद से टीम की खूब सराहना हो रही है. मैच के दौरान विपक्षी खिलाड़ियों ने टीम इंडिया को हराने के लिए हर संभव कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद वह नाकाम रहे.

मैच के दौरान मेजबान टीम के कप्तान टिम पेन (Tim Paine) ने रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) का ध्यान भंग करने के लिए कहा, 'अब गाबा टेस्‍ट के लिए और इंतजार नहीं होता.' इसके पश्चात् अश्विन ने जवाब देते हुए कहा, 'तुम्‍हें भारत में देखने का इंतजार रहेगा. वह तुम्‍हारी आखिरी सीरीज होगी.' अश्विन का यह बयान सुन टिम पेन हक्के-बक्के रह गए. इसके पश्चात् उन्हें अपशब्दों का इस्तमाल करते हुए देखा गया.

यह भी पढ़ें- IND vs AUS 3rd Test 2021: ड्रा के बाद सिडनी के मैदान पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने भरी हुंकार, देखें सीना चौड़ा कर देने वाली तस्वीरें

बता दें कि तीसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में रविचंद्रन अश्विन ने हनुमा विहारी के साथ शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को हार के मुंह से बचाया. अश्विन ने 128 गेंद में सात चौके की मदद से 39 रन की जुझारी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने विहारी का भरपूर साथ भी दिया.

गौरतलब हो कि सिडनी टेस्ट में मेजबान टीम ऑस्ट्रेलिया टॉस जीतकर पहली पारी में 338 रन बनाने में कामयाब रही. वहीं टीम इंडिया ने पहली पारी में 244 रन बनाए थे. इसके पश्चात् मेजबान टीम ने अपनी दूसरी पारी 312 रनों पर डिक्लेयर कर दी. इसके पश्चात् टीम इंडिया को 407 रनों का लक्ष्य मिला. टीम इंडिया हालांकि दूसरी पारी में पांच विकेट के नुकसान पर 334 रन ही बना सकी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2021 03:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).