Aus Vs Ind 3rd Test 2021: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान Tim Pain को इस गलती की मिली बड़ी सजा, आईसीसी ने लगाया...

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी स्थित सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन मैदान में अंपायरों से बहस करना मेजबान टीम के कप्तान टिम पेन को काफी भारी पड़ गया है. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने उनके उपर 15 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया है.

टिम पेन (Photo Credits: Getty Image)

Ind vs Aus 3rd Test Match 2021: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच सिडनी (Sydney) स्थित सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) में खेले जा तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन मैदान में अंपायरों से बहस करना मेजबान टीम के कप्तान टिम पेन (Tim Pain) को काफी भारी पड़ गया है. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (International Cricket Council) ने उनके उपर 15 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया है. इसके अलावा आईसीसी (ICC) ने उन्हें एक डीमेरिट अंक भी दिया है.

बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने स्पिनर नाथन लियोन (Nathan Lyon) की गेंद पर चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) के खिलाफ कैच आउट की अपील की थी. पुजारा को नॉट करार दिए जाने के बाद उन्होंने रिव्यू लिया, लेकिन रिव्यू में भी पुजारा को नॉट करार दिया गया. अंपायर द्वारा पुजारा को नॉट आउट दिए जानें के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन बीच मैदान में ही काफी खफा हो गए और उनके मुंह से गाली तक निकल गई.

यह भी पढ़ें- Ind vs Aus 3rd Test: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की मैदान में नई चाल, इस तरह फंसा रहे हैं भारतीय खिलाड़ियों को, देखें वीडियो

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पेन का मानना था कि मेलबर्न टेस्ट के दौरान उन्हें इतने ही हलके स्पाइक की वजह से आउट दे दिया गया था, लेकिन अब भारतीय बल्लेबाज को क्यों नहीं जा रहा है. टिम पेन को तीसरे टेस्ट मैच में आर्टिकल 2.8 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है. इस उल्लंघन को इंटरनेशल क्रिकेट में खिलाड़ी या सपोर्ट स्टाफ द्वारा अंपायर के फैसले के प्रति विरोध जताने के लिए लागू किया जाता है.

खैर सिडनी टेस्ट में हुई अपनी गलती को टिम पेन ने मान लिया है इसलिए इस मामले में अगली कोई कारवाई नहीं होगी. टिम पेन सिडनी टेस्ट में कई मौकों पर काफी आक्रामक नजर आए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

Ireland vs Oman, T20 World Cup 2026 22nd Match Scorecard: कोलंबो में आयरलैंड ने ओमान को 96 रनों से रौंदा, जोशुआ लिटिल ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें IRE बनाम OMN मैच का स्कोरकार्ड

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Live Score Update: कोलकाता में इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Live Toss And Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\