Ind vs Aus 3rd Test 2020-21: तीन दिन के आराम के बाद अभ्यास शुरू करेगी टीम इंडिया, सिडनी में कठिन हो रहे हालात

मेलबर्न टेस्ट में जीत के बाद तीन दिनों के आराम और मौज-मस्ती के उपरांत भारतीय क्रिकेट टीम शनिवार को सिडनी में कठिन होते हालात के बीच शनिवार से तीसरे टेस्ट मैच के लिए अभ्यास शुरू करेगी.

टीम इंडिया प्रैक्टिस करते हुए (Photo Credits: Twitter/BCCI)

मेलबर्न टेस्ट में जीत के बाद तीन दिनों के आराम और मौज-मस्ती के उपरांत भारतीय क्रिकेट टीम शनिवार को सिडनी में कठिन होते हालात के बीच शनिवार से तीसरे टेस्ट मैच के लिए अभ्यास शुरू करेगी. भारतीय टीम अभी मेलबर्न में ही है और शनिवार तथा रविवार को यहीं अभ्यास करने के बाद यह सिडनी रवाना होगी, जहां कोरोना के कारण हालात फिर से खराब होते दिख रहे हैं. ऐसी आशंका है कि तीसरा टेस्ट दर्शकों के बगैर ही खेला जाए. इस हालात को देखते हुए दोनों टीमों अभी मेलबर्न में हैं, जहां हालात सामान्य हैं. सिडनी में दूसरी ओर, कोरोना सम्बंधी प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन हो रहा है और अब तो मास्क पहनना अनिवार्य हो गया है.

ऐसे में भारतीय टीम खुले में कुछ समय बिताना चाहती है और खिलाड़ी आउटिंग के लिए मेलबर्न शहर में जा सकते हैं. दोनों टीमें चार जनवरी को सिडनी जाएंगी, जहां दोनों के लिए हालात कठिन होने वाले हैं. सिडनी क्रिकेट मैदान के आसपास के इलाकों मे अलर्ट है और ऐसे में खिलाड़ियों को सख्त कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना पड़ सकता है. सिडनी में 31 दिसंबर को 10 नए कोविड-19 मामले सामने आए हैं. इससे दो सप्ताह में पॉजिटिव मामलों की संख्या 170 हो गई है.

यह भी पढ़ें- Ind vs Aus Test Series 2020-21: रोहित शर्मा को मिली टीम इंडिया की बड़ी जिम्मेदारी, सिडनी टेस्ट में बतौर ओपनर निभाएंगे यह खास रोल

चैनल-9 की रिपोर्ट के मुताबिक, तीसरा टेस्ट एससीजी पर बिना दर्शकों के खेले जाने की बात भी की जा रही है. नाइन न्यूज सिडनी की रिपोर्ट के मुताबिक, "बल्यू माउंटेन, इलावारा कोविड से काफी ज्यादा प्रभावित हैं." एससीजी से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बेराला और स्मिथफील्ड अलर्ट पर हैं. रिपोर्ट में कहा गया है, "मास्क पहनना अनिवार्य करने की चर्चाएं हैं और सात तारीख से शुरू हो रहे मैच में दर्शकों को न बुलाने की बात भी की जा रही है. यह होता है कि नहीं यह देखना होगा. हमें दिन में बाद में न्यू साउथ वेल्स के प्रीमियर से पता चलेगा. लेकिन आंकड़े काफी अहम हैं, 2020 के आखिरी दिन में 10 मामले सामने आए हैं."

रिपोर्ट में कहा गया है, "बीते दो सप्ताह में मामले जीरो से 170 तक पहुंचे हैं और यह काफी बड़ी बात है. हम ब्लू माउंटेन और इलावारा की बात कर रहे हैं." क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने हालांकि इस सप्ताह पुष्टि कर दी थी कि तीसरा टेस्ट सिडनी में ही होगा. उसे हालांकि दर्शकों के आंकड़ों के बारे में अभी तक जानकारी नहीं दी है. सीए ने ब्रॉडकास्टिंग स्टाफ में भी कटौती करने का फैसला किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड