Ind vs Aus 3rd Test Day 5: पांचवें दिन का लंच घोषित, ऋषभ पंत और चेतेश्वर पुजारा ने जगाई जीत की आस
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी स्थित सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा तीसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन लंच तक टीम इंडिया ने तीन विकेट के नुकसान पर 206 रन बना लिए हैं. टीम के लिए युवा विकेटकीपर खिलाड़ी ऋषभ पंत 97 गेंद में आठ चौके एवं तीन छक्के की मदद से 73 और मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा 147 गेंद में पांच चौके की मदद से 41 रन बनाकर खेल रहे हैं.
Ind vs Aus 3rd Test Match 2021: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच सिडनी (Sydney) स्थित सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) में खेले जा तीसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन लंच तक टीम इंडिया ने तीन विकेट के नुकसान पर 206 रन बना लिए हैं. टीम के लिए युवा विकेटकीपर खिलाड़ी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) 97 गेंद में आठ चौके एवं तीन छक्के की मदद से 73 और मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) 147 गेंद में पांच चौके की मदद से 41 रन बनाकर खेल रहे हैं.
बता दें कि भारतीय टीम को सिडनी टेस्ट (Sydney Test) जीतने के लिए अब भी 201 रनों की जरूरत है. टीम के पास सात विकेट शेष हैं. इससे पहले टीम इंडिया के लिए पांचवें दिन की शुरुआत कल के नाबाद बल्लेबाज कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) और चेतेश्वर पुजारा करने मैदान में आए. टीम 10 रन ही जोड़ पाई थी कि कप्तान रहाणे ऑस्ट्रेलियाई फिरकी गेंदबाज नाथन लियोन की एक गेंद समझ नहीं पाए और विकेट के पास ही खड़े मैथ्यू वेड को कैच थमाकर चलते बनें. रहाणे ने देश के लिए दूसरी पारी में 18 गेंदों का सामना करते हुए महज चार रन की पारी खेली.
मेजबान टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए तीसरे टेस्ट मैच में अबतक तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड, पैट कमिंस और नाथन लियोन ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की है. हेजलवुड ने जहां शुभमन गिल (31) को पवेलियन का रास्ता दिखाया है, वहीं पैट कमिंस ने रोहित शर्मा (52) और लियोन ने कप्तान अजिंक्य रहाणे (4) का विकेट चटकाया है.
मेजबान टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क समेत कैमरून ग्रीन और मार्नस लाबुशैन को तीसरे टेस्ट मैच में अबतक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2021 07:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

