Ind vs Aus 3rd Test Day 4: टीम इंडिया के उपर मंडराया हार का खतरा, लक्ष्य से अब भी 309 रन पीछे

भारत ने यहां सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का अंत अपनी दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 98 रनों के साथ किया है. वह आस्ट्रेलिया द्वारा रखे गए 407 रनों को हासिल करने से अभी 309 रन दूर है.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo Credits: ICC)

Ind vs Aus 3rd Test Match 2021: भारत ने यहां सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का अंत अपनी दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 98 रनों के साथ किया है. वह आस्ट्रेलिया द्वारा रखे गए 407 रनों को हासिल करने से अभी 309 रन दूर है. दिन का खेल खत्म होने तक चेतेश्वर पुजारा 9 और कप्तान अजिंक्य रहाणे 4 रन बनाकर खेल रहे हैं.

आस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 338 रन बनाए थे. भारत अपनी पहली पारी में 244 रन ही बना सकी थी. दूसरी पारी में आस्ट्रेलिया 94 रनों की बढ़त के साथ उतरी थी. मेजबान टीम ने दूसरी पारी छह विकेट के नुकसान पर 312 रनों पर घोषित कर भारत को मजबूत लक्ष्य दिया.

यह भी पढ़ें- Ind vs Aus 3rd Test Day 4: चौथे दिन का खेल हुआ खत्म, मैच के दौरान बनें ये प्रमुख रिकॉर्ड

भारत ने शुभमन गिल और रोहित शर्मा के विकेट खोए हैं. गिल ने 64 गेंदों पर 31 रन बनाए. रोहित ने 98 गेंदों का सामना करते पांच चौके और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाए. आस्ट्रेलिया के लिए जोश हेजलवुड और पैट कमिंस ने एक-एक विकेट लिए.

Share Now

संबंधित खबरें

India Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Semi-Final Match Scorecard: शेफाली वर्मा के तूफानी शतक और गेंदबाजों के कहर से भारत ने बांग्लादेश को 114 रन से रौंदा, फाइनल में श्रीलंका से होगी टक्कर; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Australia vs Zimbabwe, 3rd ODI Match Live Score Update: हरारे में ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हरारे में ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Australia vs Zimbabwe, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: हरारे में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड