Ind vs Aus 3rd ODI 2020: विराट कोहली ने टॉस जीतकर लिया पहले बल्लेबाजी करने का फैसला, टीम इंडिया में मिला इन खिलाड़ियों को मौका

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच आज कैनबरा स्थित मनुका ओवल मैदान में खेले जा रहे तीसरे वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. इस मुकाबले में टीम इंडिया की अगुवाई जहां विराट कोहली कर रहे हैं, वहीं मेजबान टीम की कमान एरोन फिंच के हाथों में है.

विराट कोहली (Photo Credits: IANS)

Ind vs Aus 3rd ODI 2020: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच आज कैनबरा (Canberra) स्थित मनुका ओवल (Manuka Oval) मैदान में खेले जा रहे तीसरे वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. इस मुकाबले में टीम इंडिया की अगुवाई जहां विराट कोहली कर रहे हैं, वहीं मेजबान टीम की कमान एरोन फिंच (Aaron Finch) के हाथों में है. मैच का लाइव प्रसारण आधे घंटे बाद यानि सुबह 9:10 बजे से किया जाएगा.

बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने आज के मुकाबले में जहां तीन बदलाव किए हैं, वहीं भारतीय टीम ने भी चार बदलाव किए हैं. टीम इंडिया में आज युवा बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill), शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur), कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) और टी नटराजन (T. Natarajan) को मौका मिला है.

यह भी पढ़ें- Ind vs Aus ODI 2020: सपाट पिच पर ये है विराट एंड कंपनी की सबसे बड़ी कमी, जल्द खोजना होगा जवाब

टीमें इस प्रकार हैं:

भारत: शिखर धवन, शुभमन गिल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और टी नटराजन.

ऑस्ट्रेलिया: एरोन फिंच (कप्तान), मार्नस लाबुशैन, स्टीव स्मिथ, मोइसेस हेनरिक्स, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरुन ग्रीन, एश्टन एगर, सीन एबॉट, एडम जाम्पा और जोश हेजलवुड.

Share Now

संबंधित खबरें

LHQ vs MS, PSL 2026 11th Match Live Score Update: लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LHQ vs MS, PSL 2026 11th Match Winner Prediction:लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

LHQ vs MS, PSL 2026 11th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

LHQ vs MS, PSL 2026 11th Match Preview: लाहौर में आज लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स