IND vs AUS 2nd Test 2020-21: मेलबॉर्न टेस्ट में ऋषभ पंत ने हासिल की खास उपलब्धि, विवियन रिचर्ड्स के इस खास क्लब में हुए शामिल
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को रिद्धिमान साहा की जगह टीम में शामिल किया गया है. पंत ने मैच के दौरान विकेट के पीछे कई शानदार कैच भी लपके.
IND vs AUS 2nd Test Match 2020-21: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच जारी चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को रिद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha) की जगह टीम में शामिल किया गया है. पंत ने मैच के दौरान विकेट के पीछे कई शानदार कैच भी लपके. इसके पश्चात् जब उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका मिला तो उन्होंने बल्ले से भी 29 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली और कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ शानदार साझेदारी कर टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला.
बता दें कि ऋषभ पंत अपनी 29 रनों की पारी के दौरान 25वां रन लेते हुए एक खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं. दरअसल पंत का ऑस्ट्रेलिया में यह लगातार आठवीं पारी है जब वो 25 या 25 से अधिक रन बनाने में कामयाब हुए हैं. पंत से पहले देश के लिए यह खास कारनामा केवल रुसी सुरती (Rusi Surti) ने किया था.
भारतीय खिलाड़ियों के अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट क्रिकेट में लगातार आठ पारियों में 25 या 25 से अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के महान बल्लेबाज वैली हैमंड (Wally Hammond) और वेस्टइंडीज के विवियन रिचर्ड्स (Viv Richards) के नाम दर्ज है.
बात करें ऋषभ पंत के टेस्ट क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने देश के लिए अबतक 14 टेस्ट मैच की 23 पारियों में 843 रन बनाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में पंत के नाम दो शतक और दो अर्धशतक दर्ज है. टेस्ट क्रिकेट में उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 159 रन है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2020 08:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

