IND vs AUS 2nd Test: एक ही गेंद में दो बार DRS से बचे मिशेल स्टार्क, देखें वीडियो

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबॉर्न में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से शिकस्त देते हुए चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 1-1 से बराबरी कर ली है.

आउट होने से बार-बार बचे मिशेल स्टार्क (Photo Credits: YouTube)

IND vs AUS 2nd Test Match 2020-21: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच मेलबॉर्न (Melbourne) में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से शिकस्त देते हुए चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 1-1 से बराबरी कर ली है. मैच के दौरान भारतीय टीम के लिए 96वां ओवर डालने आए अनुभवी स्पिन गेंदबाज रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की एक गेंद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मिशेल स्टार्क (Mitchell Starc) नहीं समझ पाए और गेंद उनके पैड से टकराते हुए स्लीप में खड़े कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के हाथों में चली गई.

भारतीय खिलाड़ियों ने इसपर जोरदार अपील की और मैदानी अंपायर ने उन्हें आउट भी दे दिया. अंपायर द्वारा आउट दिए जाने के बाद मिशेल स्टार्क भी पवेलियन की तरफ बढ़ने लगे लेकिन इस बीच डीआरएस (DRS) में दिखा की गेंद उनके बल्ले से नहीं वरन उनके पैड से टकराकर खिलाड़ी के हाथ में गई थी. इस बीच ये भी चेक किए गया कि कही एलबीडबल्यू (LBW) का चांस तो नहीं, लेकिन इस मामले में भी वह बार-बार बच गए. गेंद टप्पा खाने के बाद लेग स्टंप से बाहर जाती हुई दिखाई दी.

यह भी पढ़ें- IND vs AUS 2nd Test 2020-21: मेलबॉर्न में टीम इंडिया की शानदार जीत पर सोशल मीडिया पर भी धमाल, दिग्गज हो रहे है टीम के मुरीद, पढ़ें Tweets

आउट होने से बार-बार बचने की खुशी मिशेल स्टार्क के चेहरे पर भी दिखाई दी. स्टार्क ने दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के लिए 89 मिनट बैटिंग करते हुए 56 गेंदों का सामना कर नाबाद 14 रनों की पारी खेली. इससे पहले उन्होंने अपनी टीम के लिए पहली पारी में आठ गेंदों का सामना करते हुए एक चौका की मदद से सात रन की पारी खेली थी.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Match Video Highlights: कप्तान अमेलिया केर की तूफानी पारी, न्यूजीलैंड ने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को 80 रन से हराया; यहां देखें मैच का पूरा वीडियो हाइलाइट्स

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: ढाका में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\