IND vs AUS 2nd Test Match 2020-21: दुसरे टेस्ट मैच में इन 3 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला का दूसरा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच मेलबॉर्न स्थित मेलबॉर्न क्रिकेट मैदान में खेला जाएगा. दुसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया की अगुवाई टेस्ट फॉर्मेट के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे करेंगे. बता दें कि पहले टेस्ट मैच की समाप्ति के बाद टीम इंडिया के नियमित कप्तान विराट कोहली स्वदेश लौट आए हैं.
IND vs AUS 2nd Test Match 2020-21: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच जारी चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला का दूसरा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच मेलबॉर्न (Melbourne) स्थित मेलबॉर्न क्रिकेट मैदान (Melbourne Cricket Ground) में खेला जाएगा. दुसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया की अगुवाई टेस्ट फॉर्मेट के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) करेंगे. बता दें कि पहले टेस्ट मैच की समाप्ति के बाद टीम इंडिया के नियमित कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) स्वदेश लौट आए हैं. ऐसे में संभावनाएं जताई जा रही हैं कि दुसरे टेस्ट मैच में कोहली की जगह हाल के दिनों में अपने बल्लेबाजी से सबको काफी प्रभावित करने वाले अनुभवी बल्लेबाज के राहुल (K. L. Rahul) को टीम में मौका मिल सकता है. के राहुल के अलावा टीम में इन तीन स्टार खिलाड़ियों को भी मौका मिल सकता हैं, जो इस प्रकार हैं-
ऋषभ पंत (Rishabh Pant):
पहले टेस्ट मैच में विकेट के पीछे और बल्ले से नाकाम रहने वाले विकेटकीपर खिलाड़ी रिद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha) की जगह दुसरे टेस्ट मैच में युवा विकेटकीपर खिलाड़ी ऋषभ पंत को प्लेइंग एलेवेन में मौका मिल सकता है. पंत ने विदेशी पिचों पर अपने बल्लेबाजी से सबको काफी प्रभावित किया है. उन्होंने देश के लिए अबतक 13 टेस्ट मैच खेलते हुए 22 इनिंग्स में 38.8 की एवरेज से 814 रन बनाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में पंत के नाम दो शतक और दो अर्धशतक दर्ज है.
यह भी पढ़ें- एडिलेड की हार के बाद टीम इंडिया को लेकर रिकी पोंटिंग ने की बड़ी भविष्यवाणी, भारतीय फैंस को आ सकता है गुस्सा
शुभमन गिल (Shubman Gill):
भारत के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में देश के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. गिल को काफी लंबे समय से टेस्ट क्रिकेट के लिए टीम में शामिल किया जा रहा है, लेकिन उन्हें अबतक मैदान में उतरने का मौका नहीं मिला है. शुभमन गिल दुसरे टेस्ट मैच में मयंक अग्रवाल के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं क्योंकि पृथ्वी शॉ काफी लंबे समय से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं.
मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj):
युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को चोटिल अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की जगह दुसरे टेस्ट मैच में शामिल किया जा सकता है. सिराज ने अपने शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को काफी प्रभावित भी किया है. मोहम्मद सिराज को अभ्यास मैच में देश के लिए विपक्षी टीम के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए भी देखा गया था.
यह भी पढ़ें- Ind vs Aus, Test Series 2020: टेस्ट सीरीज शुरू होने को है मगर टीम इंडिया के पास नहीं है इस सवाल का जवाब
बता दें कि दूसरा टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार सुबह 5 बजे से शुरू होगा. दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान में तड़के सुबह 4.30 बजे आएंगे वहीं मैच का लाइव प्रसारण 5 बजे से किया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 25, 2020 06:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

