IND vs AUS 2nd Test: दूसरे टेस्ट में इन भारतीय दिग्गजों पर टिकी होंगी सबकी निगाहें, दिल्ली में मचा सकते हैं कोहराम

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली शानदार लय में हैं. एशिया कप 2022 के बाद विराट कोहली ने पीछे मुड़कर नहीं देखा है. इस दौरान विराट कोहली ने टी20 और वनडे क्रिकेट में शतक के इंतजार को खत्म कर दिया हैं. अब इंतजार टेस्ट क्रिकेट में शतक का है. किंग कोहली के बल्ले से आखिरी टेस्ट शतक 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ आया था.

टीम इंडिया (Photo Credits: BCCI/Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच होने वाली बहुप्रतीक्षित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border-Gavaskar Trophy) का दूसरा टेस्ट कल यानी 17 फरवरी से हो रहा है. इस सीरीज का दूसरा टेस्ट दिल्ली (Delhi) में सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा. इस सीरीज का पहला मुकाबला टीम इंडिया ने जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं.

ऑस्ट्रेलिया इस टेस्ट से सीरीज में वापसी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. टीम इंडिया के लिए यह सीरीज बेहद अहम है, क्योंकि इसका परिणाम तय करेगा कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में वह लगातार दूसरी बार खेलेगी या नहीं. इस सीरीज में टीम इंडिया के चार खिलाड़ियों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी. IND vs AUS, 2nd Test, Live Streaming: कल से शुरू होगा रोमांचक मुकाबला, जानें दिल्ली टेस्ट को कब, कहां और कैसे देखें लाइव

इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

विराट कोहली

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली शानदार लय में हैं. एशिया कप 2022 के बाद विराट कोहली ने पीछे मुड़कर नहीं देखा है. इस दौरान विराट कोहली ने टी20 और वनडे क्रिकेट में शतक के इंतजार को खत्म कर दिया हैं. अब इंतजार टेस्ट क्रिकेट में शतक का है. किंग कोहली के बल्ले से आखिरी टेस्ट शतक 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ आया था. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली के आंकड़े शानदार हैं. किंग कोहली ने 20 मैच में 48.05 की औसत से 1,682 रन बनाए हैं.

आर अश्विन

ऑस्ट्रेलिया को भारत दौरे पर सबसे बड़ा खतरा आर अश्विन से है. टेस्ट क्रिकेट में भारत में आर अश्विन का प्रदर्शन शानदार रहा है. पिछले 20 टेस्ट सीरीज की बात करें तो 7 में प्लेयर ऑफ द सीरीज आर अश्विन रह चूके हैं.

रवींद्र जडेजा

टीम इंडिया के दिग्गज आलराउंडर रवींद्र जडेजा ने 5 महीने के बाद टीम इंडिया में वापसी की और आते ही धमाल मचा दिया है. रवींद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 13 मैच में 70 विकेट लिए है, जिसमें से 4 बार पांच या उससे अधिक विकेट चटकाए है. इसके अलावा 2017 में रवींद्र जडेजा ने ने बॉर्डर-गावस्कर ट्राफी में सर्वाधिक 25 विकेट लिए थे.

बता दें कि टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 17 फरवरी से 21 फरवरी के बीच दिल्ली में खेला जाएगा. वहीं, तीसरा टेस्ट 1 मार्च से 5 मार्च के बीच इंदौर में और चौथा टेस्ट मैच 9 मार्च से 13 मार्च के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड