Ind vs Aus Test Series: इन 3 भारतीय बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाए हैं सर्वाधिक अर्धशतक

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जानें वाली टेस्ट श्रृंखला हमेशा ही काफी रोमांचक होती है. दोनों टीमों के बीच मैदान में गेंद और बल्ले के बीच होने वाली जद्दोजहद दर्शकों को काफी पसंद भी आती है. बल्लेबाज की हमेशा कोशिश रहती है की वह बड़ी पारी खेले और अपनी टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए.

सचिन तेंदुलकर (Photo Credits: Getty Images)

Ind vs Aus 1st Test Series 2020-21: भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच खेले जानें वाली टेस्ट श्रृंखला हमेशा ही काफी रोमांचक होती है. दोनों टीमों के बीच मैदान में गेंद और बल्ले के बीच होने वाली जद्दोजहद दर्शकों को काफी पसंद भी आती है. बल्लेबाज की हमेशा कोशिश रहती है की वह बड़ी पारी खेले और अपनी टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए. टेस्ट क्रिकेट में विपक्षी टीम के खिलाफ अर्धशतक लगाना बल्लेबाज के लिए एक अच्छा स्कोर माना जाता है. ऐसे में बात करेंऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले तीन बल्लेबाजों के बारे में तो वो इस प्रकार हैं-

सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar):

टीम इंडिया के महान पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक 27 अर्धशतक जड़ें हैं. बता दें कि सचिन के नाम टेस्ट क्रिकेट में 200 टेस्ट मैच खेलते हुए 329 इनिंग्स में 15921 रन दर्ज है. सचिन ने देश के लिए टेस्ट क्रिकेट में 51 शतक और 68 अर्धशतक लगाए हैं.

वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman):

टीम इंडिया के पूर्व भरोसेमंद टेस्ट खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 29 मैच खेलते हुए 54 पारियों में 18 अर्धशतक लगाए हैं. लक्ष्मण ने देश के लिए 134 टेस्ट मैच खेलते हुए 225 इनिंग्स में 8781 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 17 शतक और 56 अर्धशतक भी निकले.

राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid):

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के लिए सर्वाधिक अर्धशतक लगाने के मामले में तीसरा नाम राहुल द्रविड़ का आता है. द्रविड़ ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ 32 मुकाबलों में 15 अर्धशतक लगाए हैं.

बात करें टेस्ट क्रिकेट में द्रविड़ के प्रदर्शन के बारे में तो उन्होने देश के लिए 164 मैच खेलते हुए 286 इनिंग्स में 13288 रन बनाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में द्रविड़ के नाम 36 शतक और 63 अर्धशतक दर्ज है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें