Ind vs Aus 1st Test 2020-21: मिचेल स्टार्क की घातक गेंदबाजी, भारत पहली पारी में 244 रन पर ढेर

भारत ने यहां एडिलेड ओवल मैदान पर आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट मैच में अपनी पहली पारी में 244 रन ही बनाए हैं. अपने पहले दिन के स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 233 रनों से आगे खेलने उतरी भारतीय टीम दूसरे दिन शुक्रवार को अपने खाते में 11 रन ही जोड़ पाई और बाकी के चार विकेट खो बैठी.

मिचेल स्टार्क (Photo Credits: Facebook)

Ind vs Aus 1st Test 2020-21: भारत ने यहां एडिलेड ओवल मैदान पर आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट मैच में अपनी पहली पारी में 244 रन ही बनाए हैं. अपने पहले दिन के स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 233 रनों से आगे खेलने उतरी भारतीय टीम दूसरे दिन शुक्रवार को अपने खाते में 11 रन ही जोड़ पाई और बाकी के चार विकेट खो बैठी. भारत के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान विराट कोहली ने बनाए. उन्होंने 180 गेंदों पर 74 रन बनाए. उनकी पारी में आठ चौके शामिल रहे.

भारत ने दूसरे दिन अपना पहला विकेट रविचंद्रन अश्विन (15) के रूप में खोया. दिन की तीसरी ही गेंद पर पैट कमिंस की गेंद पर वह टिम पेन को कैच दे बैठे. फिर मिशेल स्टार्क ने रिद्धिमान साहा (9) को आउट किया.

यह भी पढ़ें- Ind vs Aus 1st Test 2020-21: एडिलेड टेस्ट में भारत ने पहले दिन बनाए 6 विकेट पर 233 रन

उमेश यादव (6) स्टार्क की गेंद पर बड़ा शॉट मारने की कोशिश में मैथ्यू वेड के हाथों लपके गए. कमिंस ने बाउंसर डाल कर मोहम्मद शमी (0) को ट्रेविस हेड के हाथों कैच करा भारतीय पारी समाप्त कर दी.

आस्ट्रेलिया के लिए स्टार्क ने चार, कमिंस ने तीन विकेट लिए. जोश हेजलवुड, नाथन लॉयन के हिस्से एक-एक विकेट आया.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड