IND vs AUS, 1st T20 Head To Head: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया में किसका पड़ला भारी, यहां देखें हेड टू हेड आंकड़े

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक टी20 क्रिकेट में 26 मैच खेले घए हैं, जिनमें टीम इंडिया ने 15 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 10 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला हैं. टीम इंडिया ने घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें से टीम इंडिया ने 6 मुकाबले जीते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया को 4 मैच जीत मिली हैं.

टीम इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का पहला मुकाबला आज खेला जाएगा. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 (ICC ODI World Cup 2023) की फाइनल की हार को भुलाते हुए टीम इंडिया एक नई शुरुआत करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में है. वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान मैथ्यू वेड (Matthew Wade) है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल, ऋतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड कर सकते हैं. अक्षर पटेल और ऋतुराज गायकवाड़ का प्लेइंग इलेवन में खेलना लगभग तय माना जा रहा है. IND vs AUS 1st T20: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें, अपने प्रदर्शन से मचा सकते हैं कोहराम

इस सीरीज का अंतिम मुकाबला 2 दिसंबर को खेला जाएगा. हाल ही में ऑस्ट्रलिया ने वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को हराकर छठा खिताब जीता था. ऐसे में टीम इंडिया के लिए यह सीरीज आसान नहीं होगी.

भारतीय चयनकर्ताओं ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जिस 15 सदस्यीय स्क्वॉड की घोषणा की है उसमें वर्ल्ड कप में शामिल 4 खिलाड़ी टी20 सीरीज के लिए जगह बनाने में सफल रहे हैं. सलामी बल्लेबाज रितुराज गायकवाड़ को उप कप्तान बनाया गया है. शुरुआती तीन मुकाबलों से श्रेयस अय्यर को आराम दिया गया है. श्रेयस अय्यर आखिरी के दो मैचों के लिए टीम में बतौर उपकप्तान नजर आएंगे. टीम इंडिया में जितेश शर्मा और इशान किशन के रूप में 2 विकेटकीपर शामिल किए गए हैं.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक टी20 क्रिकेट में 26 मैच खेले घए हैं, जिनमें टीम इंडिया ने 15 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 10 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला हैं. टीम इंडिया ने घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें से टीम इंडिया ने 6 मुकाबले जीते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया को 4 मैच जीत मिली हैं. टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मैच 22 सितंबर 2007 को खेला गया था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया 15 रन से जीता था. वहीं टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरी टी20 मैच 25 सितंबर 2022 को खेला गया था, जिसे टीम इंडिया ने 6 विकेट जीता था.

टीम इंडिया ने भारतीय सरजमीं पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें टीम इंडिया ने 6 मुकाबले जीते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 4 मैच जीते हैं. यानी घर में टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया पर भारी पड़ी है.

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 10 द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेली जा चुकी हैं. टीम इंडिया का पलड़ा टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारी रहा है. टीम इंडिया 5-2 से आगे है. टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई 10 टी20 सीरीज में से 5 सीरीज जीती हैं, जबकि 2 टी20 सीरीज ऑस्ट्रेलिया ने जीती हैं. वहीं इन दोनों टीमों ने 3 सीरीज ड्रॉ खेली हैं. टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2022-2 में हुई आखिरी टी20 सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज की थी.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से दी करारी शिकस्त, तिलक वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड