क्रिकेट

IND vs AFG 1st T20I: पहले टी20 मुकाबले में रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, इस मामले में एमएस धोनी और विराट कोहली को छोड़ देंगे पीछे

Rohit Sharma Records: टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला कल यानी 11 जनवरी को मोहाली में खेला जाएगा. इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर सकते हैं.

IND vs AFG 1st T20I: पहले टी20 मुकाबले में रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, इस मामले में एमएस धोनी और विराट कोहली को छोड़ देंगे पीछे
रोहित शर्मा (Photo Credits: BCCI/Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और अफगानिस्तान (Afghanistan) के बीच कल यानी 11 जनवरी से तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20 International Series) खेली जाएगी. इस सीरीज का पहला मुकाबला कल मोहाली (Mohali) में शाम 7 बजे से खेला जाएगा. इस सीरीज में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) की टी20 टीम में वापसी हुई हैं. इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. फिलहाल यह रिकॉर्ड पूर्व कप्तान विराट कोहली के नाम दर्ज है.

टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा. चोटिल होने की वजह से स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और दिग्गज आलराउंडर हार्दिक पांड्या इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में महज 44 रन बनाते रोहित शर्मा विराट कोहली का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ देंगे. दरअसल, टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया के लिए बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है. IND vs AFG T20 Series: 14 महीने बाद टी20 टीम में वापस लौटे विराट कोहली, आंकड़े देते हैं हर बात का जवाब

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 50 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 1570 रन बनाए हैं. वहीं रोहित शर्मा के नाम 51 मैचों में 1527 रन हैं. ऐसे में रोहित शर्मा पहले टी20 मुकाबले में अगर 44 रन बना लेते हैं तो वह टी20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बन जाएंगे.

बता दें कि टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अभी टी20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे पायदान पर हैं. रोहित शर्मा अगर अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में 44 रन बना लेते हैं तो वह कोहली को पीछे छोड़ चौथे नंबर पर पहुंच जाएंगे.

इस लिस्ट में टॉप पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान आरोन फिंच हैं. आरोन फिंच के बल्ले से बतौर कप्तान 2236 रन निकले हैं. वहीं इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम हैं. बाबर आजम के नाम 2195 रन दर्ज हैं. न्यूजीलैंड के केन विलियमसन इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. केन विलियमसन के नाम 2042 रन दर्ज हैं.

इसके अलावा टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा आगामी टी20 सीरीज में एक और रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते हैं. दरअसल रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान अब तक टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 82 छक्के जड़ें हैं, जिसके बाद अब इस मामले में रोहित शर्मा सिर्फ इयोन मोर्गन से पीछे हैं. इयोन मोर्गन ने 86 छक्के और एरॉन फिंच 82 छक्के लगाए हैं.

ऐसे में इस सीरीज में रोहित शर्मा के पास इन दोनों ही खिलाड़ियों को पीछे छोड़ने का सुनहरा मौका हैं. आगामी टी20 सीरीज में रोहित शर्मा 7 छक्के जड़ देते हैं, तो वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले कप्तान बन जाएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2024 05:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).