IND U19 vs PAK U19, ICC Under 19 World Cup 2026 Super Six 12th Match Scorecard: बुलावायो में टीम इंडिया ने पाकिस्तान के सामने रखा 253 रनों का टारगेट, वेदांत त्रिवेदी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 49.5 ओवरों में 10 विकेट खोकर 252 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से वेदांत त्रिवेदी ने सबसे ज्यादा 68 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान वेदांत त्रिवेदी ने 98 गेंदों पर दो चौका और एक छक्का लगाए. वेदांत त्रिवेदी के अलावा कनिष्क चौहान ने 35 रन बनाए.

भारत U19 बनाम पाकिस्तान U19 (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India Under19 Cricket Team vs Pakistan Under19 Cricket Team ICC Under 19 World Cup 2026 Super Six 12th Match Scorecard Update: आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स का 12वां मुकाबला आज यानी 1 फरवरी को भारत अंडर19 क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान अंडर19 क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बुलावायो (Bulawayo) के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (Queens Sports Club) में खेला जा रहा हैं. टीम इंडिया ने पहले ही सुपर सिक्स के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया है. इस टूर्नामेंट में अभी तक टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया है. इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है. भारत ने ग्रुप स्टेज में तीन मैच खेले और तीनों ही में उन्होंने जीत दर्ज की. अब टीम इंडिया सुपर-6 स्टेज में पहुंच चुकी है और वहां उन्हें दो मैच खेलने हैं. इस टूर्नामेंट में भारत की कमान आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) के कंधों पर हैं. जबकि, पाकिस्तान की अगुवाई फरहान यूसुफ (Farhan Yousaf) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

इस रोमांचक मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे, अभिज्ञान कुंडू, आरएस अंबरीश, उस्मान खान, फरहान यूसुफ, हुजैफा अहसन और मोहम्मद सय्याम ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी. टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और मोहम्मद सय्याम के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं उस्मान खान और दीपेश देवेंद्रन के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच के दौरान एक बार फिर सभी की निगाहें वैभव सूर्यवंशी पर रहने वाली है. टीम इंडिया का ये सलामी बल्लेबाज जारी टूर्नामेंट में अभी तक एक भी बड़ी पारी नहीं खेल पाया है. ऐसे में अब वह नॉकआउट मैच के शुरू होने से पहले सुपर-6 स्टेज में कुछ बड़ी पारियां खेलना चाहेंगे. इस टूर्नामेंट में वह अब तक तीन मैचों में एक अर्धशतक की मदद से सिर्फ 114 रन बना पाए हैं.

भारतीय अंडर 19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान अंडर 19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Indian U19 National Cricket Team vs New Zealand U19 National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान फरहान यूसुफ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 49.5 ओवरों में 10 विकेट खोकर 252 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से वेदांत त्रिवेदी ने सबसे ज्यादा 68 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान वेदांत त्रिवेदी ने 98 गेंदों पर दो चौका और एक छक्का लगाए. वेदांत त्रिवेदी के अलावा कनिष्क चौहान ने 35 रन बनाए.

दूसरी तरफ, पाकिस्तान की टीम को मोहम्मद सय्याम ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. पाकिस्तान की ओर से अब्दुल सुभान ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. अब्दुल सुभान के अलावा मोहम्मद सय्याम ने दो विकेट चटकाए. पाकिस्तान की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 253 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

टीम इंडिया की बल्लेबाजी: 252/10, 49.5 ओवर (एरोन जॉर्ज 16 रन, वैभव सूर्यवंशी 30 रन, आयुष म्हात्रे 0 रन, विहान मल्होत्रा 21 रन, अभिज्ञान कुंडू 16 रन, वेदांत त्रिवेदी 68 रन, आरएस अंबरीश 29 रन, कनिष्क चौहान 35 रन, खिलान पटेल 21 रन, हेनिल पटेल नाबाद 1 रन और दीपेश देवेंद्रन 1 रन.)

पाकिस्तान की गेंदबाजी: (अली रजा 1 विकेट, मोहम्मद सय्याम 2 विकेट, अब्दुल सुभान 3 विकेट, अहमद हुसैन 1 विकेट, मोमिन कमर 1 विकेट और अली हसन बलूच 1 विकेट).

नोट: भारतीय अंडर19 क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान अंडर19 क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

 

Share Now

संबंधित खबरें

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, रवींद्र जड़ेजा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट