IND U19 vs PAK U19, ICC Under 19 World Cup 2026 Super Six 12th Match Live Toss And Scorecard: बुलावायो में पाकिस्तान के कप्तान फरहान यूसुफ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
इस रोमांचक मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे, अभिज्ञान कुंडू, आरएस अंबरीश, उस्मान खान, फरहान यूसुफ, हुजैफा अहसन और मोहम्मद सय्याम ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी. टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और मोहम्मद सय्याम के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है.
India Under19 Cricket Team vs Pakistan Under19 Cricket Team ICC Under 19 World Cup 2026 Super Six 12th Match Live Toss And Scorecard Update: आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स का 12वां मुकाबला आज यानी 1 फरवरी को भारत अंडर19 क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान अंडर19 क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बुलावायो (Bulawayo) के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (Queens Sports Club) में खेला जा रहा हैं. टीम इंडिया ने पहले ही सुपर सिक्स के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया है. इस टूर्नामेंट में अभी तक टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया है. इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है. भारत ने ग्रुप स्टेज में तीन मैच खेले और तीनों ही में उन्होंने जीत दर्ज की. अब टीम इंडिया सुपर-6 स्टेज में पहुंच चुकी है और वहां उन्हें दो मैच खेलने हैं. इस टूर्नामेंट में भारत की कमान आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) के कंधों पर हैं. जबकि, पाकिस्तान की अगुवाई फरहान यूसुफ (Farhan Yousaf) कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान फरहान यूसुफ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. यह भी पढ़ें: Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Live Streaming In India: आज खेला जाएगा पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
बुलावायो में पाकिस्तान ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND U19 vs PAK U19 Match Playing)
टीम इंडिया: एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन.
पाकिस्तान: हमजा जहूर (विकेटकीपर), समीर मिन्हास, उस्मान खान, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हुजैफा अहसन, अली हसन बलूच, अब्दुल सुभान, मोमिन कमर, मोहम्मद सय्याम, अली रजा.
इस रोमांचक मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे, अभिज्ञान कुंडू, आरएस अंबरीश, उस्मान खान, फरहान यूसुफ, हुजैफा अहसन और मोहम्मद सय्याम ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी. टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और मोहम्मद सय्याम के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं उस्मान खान और दीपेश देवेंद्रन के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.
जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच के दौरान एक बार फिर सभी की निगाहें वैभव सूर्यवंशी पर रहने वाली है. टीम इंडिया का ये सलामी बल्लेबाज जारी टूर्नामेंट में अभी तक एक भी बड़ी पारी नहीं खेल पाया है. ऐसे में अब वह नॉकआउट मैच के शुरू होने से पहले सुपर-6 स्टेज में कुछ बड़ी पारियां खेलना चाहेंगे. इस टूर्नामेंट में वह अब तक तीन मैचों में एक अर्धशतक की मदद से सिर्फ 114 रन बना पाए हैं.
नोट: भारतीय अंडर19 क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान अंडर19 क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.