IND vs SL, Match Tied Live Score Update: श्रीलंका ने टीम इंडिया के खिलाफ पहला वनडे करवाया टाई, चैरिथ असलांका और वानिंदु हसरंगा ने की शानदार गेंदबाजी
इससे पहले श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट खोकर 230 रन बनाई. श्रीलंका की तरफ से स्टार आलराउंडर डुनिथ वेलालेज ने सबसे ज्यादा नाबाद 66 रनों की शानदार पारी खेली.
India vs Sri Lanka, 1st ODI: आज भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बीच के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया. दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला टाई पर समाप्त हुआ. इससे पहले श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट खोकर 230 रन बनाई. श्रीलंका की तरफ से स्टार आलराउंडर डुनिथ वेलालेज ने सबसे ज्यादा नाबाद 66 रनों की शानदार पारी खेली. टीम इंडिया ओर ओर से अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की पूरी टीम महज 47.5 ओवर 230 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 58 रनों की धमाकेदार पारी खेली. श्रीलंका की ओर से चैरिथ असलांका और वानिंदु हसरंगा ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट झटके. टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. IND vs SL 1st ODI Live Score Update: टीम इंडिया को लगा नौवां बड़ा झटका, शिवम दुबे हुए आउट
1ST ODI. Sri Lanka vs India - Match Tied https://t.co/4fYsNEzO5N #SLvIND #1stODI
— BCCI (@BCCI) August 2, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2024 10:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

