IND Beat PAK, 19th Match Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 6 रन से हराया, जसप्रीत बुमराह ने मचाया कोहराम
इससे पहले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की पूरी टीम 19 ओवर में महज 119 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया की तरफ से ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 42 रनों की धमाकेदार पारी खेली.
IND Beat PAK, 19th Match: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 19वां मुकाबला खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को रन से हरा दिया हैं. इससे पहले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की पूरी टीम 19 ओवर में महज 119 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया की तरफ से ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 42 रनों की धमाकेदार पारी खेली. पाकिस्तान की ओर से नसीम शाह और हारिस रऊफ ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर महज 113 रन ही बना सकीं. पाकिस्तान की तरफ से सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने सबसे ज्यादा 31 रनों की पारी खेली. टीम इंडिया की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए.
WT20 2024. India Won by 6 Run(s) https://t.co/M81mEjp20F #T20WorldCup #INDvPAK
— BCCI (@BCCI) June 9, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2024 01:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

