IND Beat ENG, 4th T20I Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 15 रनों से हराया, सीरीज पर किया कब्जा, रवि बिश्नोई और हर्षित राणा ने चटकाए तीन-तीन विकेट; यहां देखें चौथे टी20 का स्कोरकार्ड
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा टी20 मुकाबला आज यानी 31 जनवरी को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया. चौथे टी20 मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 15 रन से हराकर सीरीज़ पर कब्जा कर लिया.
India National Cricket Team vs England National Cricket Team, 4th T20I Match Scorecard Update: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का चौथा टी20 मुकाबला आज यानी 31 जनवरी को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पुणे (Pune) के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Maharashtra Cricket Association Stadium) में खेला गया. चौथे टी20 मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 15 रन से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज पर कब्जा कर लिया हैं. फिलहाल टीम इंडिया सीरीज में 3-1 से बढ़त हासिल कर ली हैं. इस सीरीज में इंग्लैंड की कमान जोस बटलर (Jos Buttler) के कंधों पर हैं. जबकि, टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं. IND vs ENG, 4th T20I Match Live Score Update: इंग्लैंड की टीम को लगा नौवां बड़ा झटका, जेमी ओवरटन हुए आउट
यहां देखें चौथे मुकाबले का स्कोरकार्ड:
4TH T20I. India Won by 15 Run(s) https://t.co/RmBLGBKcGd #INDvENG @IDFCFIRSTBank
— BCCI (@BCCI) January 31, 2025
इस बीच चौथे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का आगाज निराशानजक रहा और महज 12 रन के स्कोर पर टीम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 181 रन बनाए. हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा 53 रनों की धमाकेदार पारी खेली. इस आतिशी पारी के दौरान हार्दिक पांड्या ने महज 30 गेंदों पर चार चौके और चार छक्के लगाए. हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे के अलावा रिंकू सिंह ने 30 रन बनाए.
दूसरी तरफ, इंग्लैंड की टीम को तेज गेंदबाज साकिब महमूद ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. इंग्लैंड की ओर से साकिब महमूद ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. साकिब महमूद के अलावा जेमी ओवरटन 2 विकेट, ब्रायडन कार्से और आदिल राशिद ने एक-एक विकेट लिए. इंग्लैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 182 रन बनाने थे.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 36 गेंदों पर 62 रन बोर्ड पर जड़ दिए. इंग्लैंड की पूरी टीम 19.4 ओवरों में महज 166 रन बनाकर सिमट गई. इंग्लैंड की तरफ से विस्फोटक बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने सबसे ज्यादा 51 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस तूफानी पारी के दौरान हैरी ब्रूक ने महज 26 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के लगाए. हैरी ब्रूक के अलावा सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने 39 रन बनाए.
वहीं, टीम इंडिया को स्टार युवा गेंदबाज रवि बिश्नोई ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. टीम इंडिया की ओर से रवि बिश्नोई और हर्षित राणा ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट अपने नाम किए. रवि बिश्नोई और हर्षित राणा के अलावा वरुण चक्रवर्ती को दो विकेट मिले, जबकि अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह ने एक-एक विकेट लिए. टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला रविवार यानी 2 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से खेला जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 31, 2025 10:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

