Most Fours In IPL 2024: आईपीएल के इस सीजन में इन बल्लेबाजों ने खूब बरसाए रन, लगा दीं चौकों की झड़ी, यहां देखें पूरी लिस्ट
सबसे ज्यादा चौकें लगाने वाले खिलाड़ियों के लिस्ट में सबसे ऊपर ट्रेविस हेड के नाम 64 सर्वाधिक चौकें हैं. वही दूसरे स्थान पर विराट कोहली 62 और रुतुराज गायकवाड़ 58 चौकों के साथ तीसरे स्थान पर है. इस लिस्ट में भारतीय बल्लेबाजो का दबदबा रहा है.
Most Fours In IPL 2024: 26 मई को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 2024 सीज़न का समापन कोलकाता नाइट राइडर्स ने तीसरी बार ट्रॉफी जीतकर की. जबकि सनराइजर्स हैदराबाद अपने दूसरे ट्राफी जीतने से चूक गई. केवल चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ने केकेआर से अधिक पांच आईपीएल ट्रॉफी जीती हैं. पूरी तरह से एकतरफा फाइनल में आंद्रे रसेल और मिशेल स्टार्क की गेंदबाजी और वेंकटेश अय्यर की 26 गेंदों में 52 रन की पारी की बदौलत एसआरएच को केवल 113 रन पर आउट कर दिया, जो आईपीएल फाइनल में सबसे कम स्कोर था. आईपीएल 2024 ख़त्म होने के साथ- साथ सर्वाधिक चौकें लगाने वाले खिलाड़ियों के बारे में जानना चाहेंगे जो इस साल अपने बल्लेबाजी कला से दर्शको को खूब एंटरटेन किया है. यह भी पढ़ें: आईपीएल में इस साल इन दिग्गज बल्लेबाजों ने लगाई छक्कों की झड़ी, विराट कोहली भी नहीं है किसी से कम, यहां देखें पूरी लिस्ट
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीज़न में टूर्नामेंट के इतिहास में एक अभियान में चौकों की झड़ी लगा दी. इस साल कुल 2175 चौकें पड़े, उच्च स्कोरिंग मुकाबलों के नए चलन के पीछे प्रभाव खिलाड़ी नियम की शुरूआत और सपाट पिचों को प्रमुख कारण माना जा रहा है.
सर्वाधिक चौकें लगाने वाले खिलाड़ी की लिस्ट
| क्रमांक | बल्लेबाज | मैच | पारी | रन | चौका |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | ट्रेविस हेड | 15 | 15 | 567 | 64 |
| 2 | विराट कोहली | 15 | 15 | 741 | 62 |
| 3 | रुतुराज गायकवाड़ | 14 | 14 | 583 | 58 |
| 4 | यशस्वी जयसवाल | 15 | 15 | 435 | 54 |
| 5 | सुनील नारायण | 14 | 14 | 488 | 50 |
| 6 | फिलिप साल्ट | 12 | 12 | 435 | 50 |
| 7 | संजू सैमसन | 15 | 15 | 531 | 48 |
| 8 | साईं सुदर्शन | 12 | 12 | 527 | 48 |
| 9 | फाफ डु प्लेसिस | 15 | 15 | 438 | 47 |
| 10 | केएल राहुल | 14 | 14 | 520 | 45 |
सबसे ज्यादा चौकें लगाने वाले खिलाड़ियों के लिस्ट में सबसे ऊपर ट्रेविस हेड के नाम 64 सर्वाधिक चौकें हैं. वही दूसरे स्थान पर विराट कोहली 62 और रुतुराज गायकवाड़ 58 चौकों के साथ तीसरे स्थान पर है. इस लिस्ट में भारतीय बल्लेबाजो का दबदबा रहा है. इस साल रिकॉर्ड तोड़ 2175 चौकें लगे है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2024 04:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

