Most Sixes In IPL 2024: आईपीएल में इस साल इन दिग्गज बल्लेबाजों ने लगाई छक्कों की झड़ी, विराट कोहली भी नहीं है किसी से कम, यहां देखें पूरी लिस्ट
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीज़न में टूर्नामेंट के इतिहास में एक अभियान में सबसे अधिक छक्के (1260) लगे. उच्च स्कोरिंग मुकाबलों के नए चलन के पीछे प्रभाव खिलाड़ी नियम की शुरूआत और सपाट पिचों को प्रमुख कारण माना जा रहा है.
Most Sixes In IPL 2024: 26 मई को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 2024 सीज़न का समापन कोलकाता नाइट राइडर्स ने तीसरी बार ट्रॉफी जीतकर की. जबकि सनराइजर्स हैदराबाद अपने दूसरे ट्राफी जीतने से चूक गई. केवल चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ने केकेआर से अधिक पांच आईपीएल ट्रॉफी जीती हैं. पूरी तरह से एकतरफा फाइनल में आंद्रे रसेल और मिशेल स्टार्क की गेंदबाजी और वेंकटेश अय्यर की 26 गेंदों में 52 रन की पारी की बदौलत एसआरएच को केवल 113 रन पर आउट कर दिया, जो आईपीएल फाइनल में सबसे कम स्कोर था. आईपीएल 2024 ख़त्म होने के साथ- साथ सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों के बारे में जानना चाहेंगे जो इस साल अपने गगनचुंबी छक्को से दर्शको को खूब एंटरटेन किया है. यह भी पढ़ें: ऑरेंज और पर्पल कैप पर इन दिग्गजों ने किया कब्जा, यहां देखें
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीज़न में टूर्नामेंट के इतिहास में एक अभियान में सबसे अधिक छक्के (1260) लगे. उच्च स्कोरिंग मुकाबलों के नए चलन के पीछे प्रभाव खिलाड़ी नियम की शुरूआत और सपाट पिचों को प्रमुख कारण माना जा रहा है.
सर्वाधिक छक्का लगाने वाले खिलाड़ी की लिस्ट
| बल्लेबाज | मैच | पारी | रन | छक्का | |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | अभिषेक शर्मा | 16 | 16 | 484 | 42 |
| 2 | विराट कोहली | 15 | 15 | 741 | 38 |
| 3 | हेनरिक क्लासेन | 16 | 15 | 479 | 38 |
| 4 | निकोलस पूरन | 14 | 14 | 499 | 36 |
| 5 | रियान पराग | 15 | 14 | 573 | 33 |
| 6 | सुनील नारायण | 14 | 14 | 488 | 33 |
| 7 | रजत पाटीदार | 15 | 13 | 395 | 33 |
| 8 | ट्रैविस हेड | 15 | 15 | 567 | 32 |
| 9 | शिवम दुबे | 14 | 14 | 396 | 28 |
| 10 | जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क | 9 | 9 | 330 | 28 |
इस लिस्ट में सबसे ऊपर अभिषेक शर्मा इस सीज़न में 42 सर्वाधिक छक्के लगाने की दौड़ में अग्रणी रहे हैं. वही दूसरे स्थान पर विराट कोहली 38 और हेनरिक क्लासेन उतने ही छक्कों के साथ कड़ी चुनौती दीं है. जो टॉप पर जानें से चार छक्के पीछे रह गए हैं. इस लिस्ट में भारतीय बल्लेबाजो का दबदबा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2024 03:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

