क्रिकेट

IND-W vs SA-W Warm-UP Match Scorecard: महिला टी20 विश्व कप के वार्म-अप मैच में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को दिया 145 रनों का लक्ष्य, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला टी20 विश्व कप वार्म-अप मैच में दक्षिण अफ्रीका को 145 रन का लक्ष्य दिया हैं. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए.

IND-W vs SA-W Warm-UP Match Scorecard: महिला टी20 विश्व कप के वार्म-अप मैच में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को दिया 145 रनों का लक्ष्य, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
भारत महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला(Photo Credit: X/@BCCIdomestic)

South Africa Women National Cricket Team vs India Women National Cricket Team Warm-up Match 2024 Scorecard: साउथ अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 का 10वां वार्म-अप मैच 01 अक्टूबर(मंगलवार) को दुबई(Dubai) के आईसीसी अकादमी ग्राउंड(ICC Academy Ground) में खेला जा रहा है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला टी20 विश्व कप वार्म-अप मैच में दक्षिण अफ्रीका को 145 रन का लक्ष्य दिया हैं. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए. यह भी पढ़ें: महिला टी20 विश्व कप के वार्म-अप मैच में साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस, टीम इंडिया को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही, जब शफाली वर्मा (0) को पहले ही ओवर में आयाबोंगा खाका ने आउट कर दिया. इसके बाद स्मृति मंधाना (21) और हरमनप्रीत कौर (10) भी जल्दी लौट गईं, जिससे टीम पर दबाव बढ़ गया. लेकिन जेमिमा रोड्रिग्स ने 26 गेंदों पर 30 रन बनाकर स्थिति को संभाला. भारत के लिए सबसे बड़ी पारी रिचा घोष ने 25 गेंदों में 36 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 2 छक्के शामिल थे. इसके अलावा, दीप्ति शर्मा ने 29 गेंदों में 35 रन बनाकर अंत में एक मजबूत स्कोर की ओर टीम को बढ़ाया.

भारतीय महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका वार्म-अप मैच का स्कोरकार्ड

भारत ने 20 ओवर में 144 रन बनाए, जबकि दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज आयाबोंगा खाका ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 25 रन देकर 5 विकेट चटकाए.  दक्षिण अफ्रीका की कप्तान सुने लूस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारत के बल्लेबाजों ने शुरुआत में कठिनाई का सामना किया, लेकिन अंत में दीप्ति शर्मा और रिचा घोष की जोड़ी ने टीम को एक प्रतिस्पर्धी स्कोर तक पहुँचाया.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2024 09:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).