ZIM vs SA 1st Test Day 3 Scorecard, Tea Break: दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट खोकर बनाए 336 रन, जिम्बाब्वे पर बनाई 503 रनों की बढ़त; यहां देखें तीसरे दिन का स्कोरकार्ड

साउथ अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 74 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 336 रन बना लिए हैं और अब उनकी कुल बढ़त 503 रनों की हो चुकी है. वियान मुल्डर ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 206 गेंदों में 147 रन बनाए, जिसमें 17 चौके और 2 छक्के शामिल थे। वहीं कप्तान केशव महाराज 40 रन और कॉर्बिन बॉश 32 रन बनाकर नाबाद हैं.

दक्षिण अफ़्रीका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

South Africa National Cricket Team vs Zimbabwe National Cricket Team Match Scorecard: ज़िम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 28 जून से बुलावायो (Bulawayo) के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (Queens Sports Club) में खेला जा रहा हैं. जिसमें तीसरे दिन का खेल रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है. चाय ब्रेक तक, साउथ अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 74 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 336 रन बना लिए हैं और अब उनकी कुल बढ़त 503 रनों की हो चुकी है. वियान मुल्डर ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 206 गेंदों में 147 रन बनाए, जिसमें 17 चौके और 2 छक्के शामिल थे। वहीं कप्तान केशव महाराज 40 रन और कॉर्बिन बॉश 32 रन बनाकर नाबाद हैं. दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में 5 विकेट खोकर बनाए 185 रन, जिम्बाब्वे पर बनाई 352 रनों की बढ़त; यहां देखें तीसरे दिन का स्कोरकार्ड

इससे पहले साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 418/9d का बड़ा स्कोर खड़ा किया था और ज़िम्बाब्वे को 251 रनों पर ऑलआउट कर बढ़त हासिल की थी. दूसरी पारी में भी ज़िम्बाब्वे के गेंदबाज़ों को कोई खास सफलता नहीं मिली. वेस्ले मढेवेरे, वेलिंगटन मसाकाड्ज़ा और विंसेंट मसेकेसा ने 1-1 विकेट लिया, जबकि तनाका चिवांगा को दो विकेट मिले. मसेकेसा सबसे महंगे गेंदबाज़ साबित हुए, जिन्होंने 23 ओवर में 117 रन लुटाए. अगर दक्षिण अफ्रीका चौथे दिन जल्दी पारी घोषित करता है, तो ज़िम्बाब्वे के सामने 500 से ज्यादा रनों का असंभव सा लक्ष्य होगा.

ज़िम्बाब्वे की पहली पारी

दूसरे दिन पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी ज़िम्बाब्वे की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 23 रन के स्कोर पर टीम के दो बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. पहली पारी में ज़िम्बाब्वे की पूरी टीम 67.4 ओवर में महज 251 रन बनाकर सिमट गई. ज़िम्बाब्वे की तरफ से स्टार बल्लेबाज शॉन विलियम्स ने सबसे ज्यादा 137 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान शॉन विलियम्स ने 164 गेंदों पर 16 चौके लगाए. शॉन विलियम्स के अलावा कप्तान क्रेग एर्विन ने 36 रन बटोरे. वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम को ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से वियान मूल्डर ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. वियान मूल्डर के अलावा कोडी यूसुफ और कप्तान केशव महाराज ने तीन-तीन विकेट लिए.

दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस जीतने के बाद पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका टीम महज 55 रन के स्कोर पर टीम के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद लुआन-ड्रे प्रिटोरियस और डेवाल्ड ब्रेविस ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 150 रन तक लेकर गए. दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी 90 ओवर में नौ विकेट खोकर 418 रनों पर घोषित कर दी. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से लुआन-ड्रे प्रिटोरियस ने सबसे ज्यादा 153 रनों की धमाकेदार पारी खेली. इसके अलावा कॉर्बिन बॉश ने नाबाद 100 रन बनाए. ज़िम्बाब्वे की टीम को तनाका चिवंगा ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. ज़िम्बाब्वे की ओर से तनाका चिवंगा ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. तनाका चिवंगा के अलावा ब्लेसिंग मुज़ारबानी ने दो विकेट लिए.

Share Now

Tags

live cricket LIVE CRICKET SCORE SA vs ZIM SA vs ZIM Live Streaming SA बनाम ZIM SA बनाम ZIM लाइव स्ट्रीमिंग South Africa South Africa Cricket Team south africa national cricket team South Africa National Cricket Team vs Zimbabwe National Cricket Team south africa national cricket team vs zimbabwe national cricket team match scorecard South Africa vs Zimbabwe zim vs sa ZIM vs SA Live ZIM vs SA Live Streaming ZIM vs SA Live Telecast ZIM बनाम SA ZIM बनाम SA लाइव ZIM बनाम SA लाइव टेलीकास्ट ZIM बनाम SA लाइव स्ट्रीमिंग Zimbabwe Zimbabwe Cricket Team Zimbabwe National Cricket Team Zimbabwe National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Zimbabwe vs South Africa Zimbabwe vs South Africa Live Streaming Zimbabwe vs South Africa Live Telecast ज़िम्बाब्वे जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ज़िम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका ज़िम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्ट्रीमिंग जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका बनाम जिम्बाब्वे दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम लाइव क्रिकेट लाइव क्रिकेट स्कोर

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\