Six Wickets In Six Balls: क्लब क्रिकेट मैच में गैरेथ मॉर्गन ने आखिरी ओवर में 6 बल्लेबाजों को दिखाया पवेलियन का रास्ता

Double Hat-Trick in Final Over: क्रिकेट फैंस भारत में आईसीसी विश्व कप 2023 को देखने में व्यस्त हैं, वहीं, ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में गैरेथ मॉर्गन ने क्लब क्रिकेट खेलते हुए एक ओवर में छह विकेट लिए लेकर तहलका मचा दिया है. डबल हैट्रिक तब आई जब वह अंतिम ओवर में पांच रन का बचाव कर रहे थे. मॉर्गन मुदगीराबा नेरंग एंड डिस्ट्रिक्ट्स सीसी थर्ड ग्रेड टीम के कप्तान हैं, अपनी टीम को सर्फर्स पैराडाइज सीसी के खिलाफ चार रनों से जीत दिलाने में मदद की. 179 रनों का पीछा करते हुए, अंतिम ओवर से पहले सर्फर्स पैराडाइज़ सीसी का स्कोर 174/4 था और पूरी टीम उसी स्कोर पर आउट हो गए.

ट्वीट देखें: