ऑनलाइन स्कैंडल को लेकर इमाम उल हक ने PCB से मांगी माफी

सोशल मीडिया के जरिए कई महिलाएं से संबंध रखने के बाद निशाने पर आए पाकिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ी इमाम उल हक ने अपने व्यवहार के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से बिनाशर्त माफी मांगी है.

इमाम उल हक (Photo: Getty)

सोशल मीडिया के जरिए कई महिलाएं से संबंध रखने के बाद निशाने पर आए पाकिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ी इमाम उल हक (Imam-ul-Haq) ने अपने व्यवहार के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) से बिनाशर्त माफी मांगी है. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक (Inzamam-ul-Haq) के भतीजे इमाम तब विवादों में फंस गए थे जब कुछ महिलाओं ने उनसे व्हॉट्सएप, इंस्टाग्राम पर की गई बातचीत के स्क्रीनशॉट्स जारी कर दिए थे और इमाम पर उनसे धोखाधड़ी तथा गुमराह करने का आरोप लगाया था.

पाकिस्तान की जियो टीवी ने पीसीबी के महानिदेशक वसीम खान के हवाले से कहा है, "इमाम को अपनी गलती का पछतावा है और जो कुछ भी हुआ उसके लिए उन्होंने माफी मांगी है. उन्होंने कहा कि मामला गलतफहमी के कारण हाथ से निकल गया." उन्होंने कहा, "लेकिन हमने उनसे साफ लहजे में कह दिया है कि यह आपका निजी मामला है, लेकिन हम चाहते हैं कि हमारे खिलाड़ी अनुशासन के पालन करें." पीसीबी के शीर्ष अधिकारी ने कहा कि बोर्ड ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है और इमाम से बात की है.

यह भी पढ़ें- इमाम उल हक पर लगा कई महिलाओं के साथ अफेयर का आरोप, ट्विटर पर लीक हुए WhatsApp चैट्स

पीसीबी के एमडी ने कहा, "हम खिलाड़ी के निजी जीवन को लेकर कोई टिप्पणी करना नहीं चाहते हैं, लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि हमारे केंद्रिय अनुबंध में शामिल खिलाड़ी पाकिस्तान और पाकिस्तानी क्रिकेट का दूत रहते हुए कुछ जिम्मेदारी दिखाएं."उन्होंने कहा, "उम्मीद है कि हम आगे इस तरह के मामले नहीं देखेंगे."

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 111 रनों से दी करारी शिकस्त, 3-0 से किया सीरीज में क्लीन स्वीप; यहां देखें PAK बनाम AUS मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 210 रनों का लक्ष्य, सईम अयूब और बाबर आजम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Live Score Update: लाहौर में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Pitch Report: लाहौर में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या पाकिस्तान के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

\