ICC WTC Final Day 3: तीसरे दिन का खेल हुआ खत्म, Devon Conway ने जड़ा अर्धशतक, न्यूजीलैंड की स्थिति मजबूत

भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच साउथेम्प्टन में खेले रहे आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021 के फाइनल मुकाबले के तीसरे दिन का ड्रिंक्स घोषित हो चूका है. किवी टीम ने ड्रिंक्स तक एक विकेट के नुकसान पर 99 रन बनाए हैं.

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (Photo Credits: ICC)

लंदन, 18 जून: भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच साउथेम्प्टन (Southampton) में खेले रहे आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021 (ICC World Test Championship 2021) के फाइनल मुकाबले के तीसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है. किवी टीम ने खेल समाप्त होने तक पहली पारी में दो विकेट के नुकसान पर 101 रन बनाए हैं. टीम के लिए कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) 37 गेंद में एक चौका की मदद से 12 और मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज  रॉस टेलर (Ross Taylor) बिना खाता खोले नाबाद हैं.

भारत के लिए पहली पारी में रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) और इशांत शर्मा (Ishant Sharma) सफल गेंदबाज रहे. अश्विन ने जहां किवी उपकप्तान टॉम लाथम (Tom Latham) (30) को पवेलियन का रास्ता दिखाया, वहीं शर्मा ने डेवन कॉन्वे (Devon Conway) (54) को आउट किया. बता दें कि डेवन कॉन्वे ने आज अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का दूसरा अर्धशतक जड़ा है.

यह भी पढ़ें- भारतीय कप्तान Virat Kohli को शतक लगाए हुआ लंबा अर्सा, यहां पढ़ें कब उनके बल्ले से निकला था आखिरी शतक

इससे पहले आज भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 217 रनों पर ऑल आउट हो गई. टीम के लिए उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने 49 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली, हालांकि वह अपने 24वें अर्धशतक से महज एक रन से चूक गए. रहाणे ने अपनी इस उम्दा पारी के दौरान 117 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके लगाए.

अजिंक्य रहाणे के अलावा भारतीय टीम के लिए पहली पारी में रोहित शर्मा ने 68 गेंद में छह चौके की मदद से 34, शुभमन गिल ने 64 गेंद में तीन चौके की मदद से 28, चेतेश्वर पुजारा ने 54 गेंद में दो चौके की मदद से आठ, कप्तान विराट कोहली ने 132 गेंद में एक चौका की मदद से 44, विकेटकीपर खिलाड़ी ऋषभ पंत ने 22 गेंद में एक चौका की मदद से चार, रविंद्र जड़ेजा ने 53 गेंद में दो चौके की मदद से 15, रविचंद्रन अश्विन ने 27 गेंद में तीन चौके की मदद से 22, इशांत शर्मा ने 16 गेंद में चार, जसप्रीत बुमराह ने एक गेंद में शून्य और मोहम्मद शमी ने एक गेंद में एक चौका की मदद से नाबाद चार रन की पारी खेली.

यह भी पढ़ें- भारतीय क्रिकेट में Virat Kohli का नया धमाका, Sachin Tendulkar के बाद यह कारनामा करने वाले बनें दूसरे खिलाड़ी

न्यूजीलैंड के लिए पहली पारी में 26 वर्षीय तेज गेंदबाज काइल जैमिसन (Kyle Jamieson) सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 22 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 31 रन खर्च कर सर्वाधिक पांच सफलता प्राप्त की. जैमिसन ने भारतीय कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह को अपना शिकार बनाया.

काइल जैमिसन के अलावा किवी टीम के लिए ट्रेंट बोल्ट और नील वेगनर ने क्रमशः दो-दो सफलता प्राप्त की. इसके अलावा टिम साउदी ने एक विकेट चटकाया.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड