ICC WTC Final 2021: फाइनल मुकाबले के लिए टीम इंडिया के 15 सदस्यीय टीम का हुआ ऐलान, पढ़ें किन खिलाड़ियों को मिला मौका

भारत ने शुक्रवार से एजेस बाउल में न्यूजीलैंड के साथ होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए मंगलवार को अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी. न्यूजीलैंड की टीम ने भी डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए मंगलवार को ही अपनी टीम का ऐलान किया है.

टीम इंडिया (Photo: BCCI Twitter)

साउथम्पटन, 15 जून: भारत ने शुक्रवार से एजेस बाउल में न्यूजीलैंड के साथ होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए मंगलवार को अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी. न्यूजीलैंड की टीम ने भी डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए मंगलवार को ही अपनी टीम का ऐलान किया है. बीसीसीआई मंगलवार को ट्विटर पर टीम की घोषणा की. बोर्ड ने 15 सदस्यीय टीम में ऋषभ पंत और रिद्धिमान साहा के रूप में दो विकेटकीपर को रखा है. इसके अलावा रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा को भी टीम में शामिल किया है.

तेज गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव और मोहम्मद सिराज को जगह दी गई है, जबकि बल्लेबाजों में रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, कप्तान विराट कोहली, उकप्तान अजिंक्य रहाणे और हनुमा विहारी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- ICC WTC Final 2021: भारत की जीत के राह में ये 5 किवी खिलाड़ी बन सकते हैं रोड़ा, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जमकर मचाया है धमाल

इंग्लैंड दौरे के लिए शामिल टीम के खिलाड़ियों में मयंक अग्रवाल, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर और लोकेश राहुल को डब्ल्यूटीसी के लिए चुनी गई टीम से बाहर रखा गया है. इन खिलाड़ियों में से पटेल और सुंदर भारत के पिछले टेस्ट टीम का हिस्सा थे, जोकि मार्च में अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ खेला गया था.

डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए 15 सदस्यीय भारतीय क्रिकेट टीम:

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्चिन, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव और मोहम्मद सिराज.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\