ICC WTC Final 2021: आईसीसी का बड़ा फैसला, डब्ल्यूटीसी फाइनल मैच ड्रॉ या टाई होने पर संयुक्त विजेता बनेंगे भारत और न्यूजीलैण्ड

आईसीसी ने बयान जारी कर कहा, "भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला अगर ड्रॉ या टाई रहता है तो दोनों टीमों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया जाएगा. इसके अलावा 23 जून को रिजर्व डे के तौर पर रखा गया है."

आइसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (Photo Credits: Facebook)

दुबई: भारत (India) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच अगले महीने होने वाला विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल का नतीजा अगर ड्रॉ या टाई रहता है तो दोनों टीमों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया जाएगा. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की. क्रिकेट की विश्व संस्था ने साथ ही बताया कि फाइनल मुकाबले के लिए रिजर्व डे भी रखा जाएगा. ICC WTC Final 2021: डब्ल्यूटीसी के फाइनल मुकाबले में भारत के लिए तुरुप का इक्का साबित होगा यह खिलाड़ी

आईसीसी ने बयान जारी कर कहा, "भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला अगर ड्रॉ या टाई रहता है तो दोनों टीमों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया जाएगा. इसके अलावा 23 जून को रिजर्व डे के तौर पर रखा गया है."

आईसीसी ने बताया कि रिजर्व डे का इस्तेमाल तभी किया जाएगा जब मैच में समय खराब होगा या नतीजे नहीं आ पाएंगे.

बयान में कहा, "मैच पूरे पांच दिन कराया जाए सके इसलिए रिजर्व डे रखा जाएगा. पांच दिन के पूरे खेल के भीतर अगर सकारात्मक नतीजे नहीं आए तो अतिरिक्त दिन का खेल नहीं होगा और ऐसे में मैच को ड्रॉ करार दिया जाएगा."

भारत और न्यूजीलैंड के बीच डब्ल्यूटीसी का फाइनल मुकाबला 18 से 22 जून तक साउथम्पटन में खेला जाएगा. इस मैच में ग्रेड-1 ड्यूक्स क्रिकेट गेंद का इस्तेमाल होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Prediction: अहम मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर बढ़त बनाना चाहेगा इंग्लैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Weather Update: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पल्लेकेले के मौसम का हाल

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Key Players To Watch Out: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच कल खेला जाएगा अहम मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\