ICC World Cup 2023: अब तक इस वर्ल्ड कप में इन घातक गेंदबाजों ने चटकाए हैं सबसे ज्यादा विकेट, ये धुरंधर हैं रेस में सबसे आगे
Most Wicket Takers in World Cup 2023: आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में अब तक इन घातक गेंदबाजों ने अब तक सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं. इस मामले में न्यूजीलैंड के दिग्गज आलराउंडर मिचेल सेंटनर यहां सबसे आगे चल रहे हैं.
मुंबई: आईसीसी मेंस वनडे वर्ल्ड कप 2023 (ICC Men's ODI World Cup 2023) भारत (India) में 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक खेला जाएगा. 45 दिनों तक चलने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं और भारत के 10 वेन्यू पर कुल 48 मैच खेले जाएंगे. वर्ल्ड कप का फाइनल 19 नवंबर को इसी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस बड़े टूर्नामेंट में कुछ खिलाड़ी पहली बार हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं, जो अपनी-अपनी टीमों के लिए कमाल करना चाहेंगे. 8588882075
क्रिकेट के महाकुंभ के लिए सभी टीमें बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. वर्ल्ड कप का फाइनल 19 नवंबर को इसी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस बड़े टूर्नामेंट में कुछ खिलाड़ी पहली बार हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं, जो अपनी-अपनी टीमों के लिए कमाल करना चाहेंगे. इस वर्ल्ड कप में कुछ घातक गेंदबाजों ने सबसे ज्यादा विकेट चटकने की लिस्ट में आगे चल रहे हैं. वनडे वर्ल्ड कप 2023 बहुत ही शानदार अंदाज में खेला जा रहा है. फैंस को रोज ही रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. ICC Tournament: आईसीसी टूर्नामेंट में इन दिग्गज खिलाड़ियों ने जीते सबसे ज्यादा मुकाबले, यहां देखें पूरी लिस्ट
इन घातक गेंदबाजों ने चटकाए हैं सबसे ज्यादा विकेट
मिचेल सेंटनर: न्यूजीलैंड के दिग्गज आलराउंडर मिचेल सेंटनर इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा विकेट मिचेल सेंटनर ने चटकाए हैं. मिचेल सेंटनर ने इस वर्ल्ड कप में अब तक 4 मैचों में 11 विकेट हासिल किए हैं.
दिलशान मदुशंका: श्रीलंका के दिग्गज गेंदबाज दिलशान मदुशंका वनडे वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं. दिलशान मदुशंका ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अब तक 11 विकेट चटकाए हैं. दिलशान मदुशंका इस वर्ल्ड कप में घातक गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं.
जसप्रीत बुमराह: टीम इंडिया के घातक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में तीसरे पायदान पर काबिज हैं. जसप्रीत बुमराह ने इस वनडे वर्ल्ड कप में अब तक 10 विकेट हासिल किए हैं. जसप्रीत बुमराह इस वर्ल्ड कप में हाईएस्ट विकेट टेकर हो सकते हैं.
मैट हेनरी: न्यूजीलैंड के दिग्गज गेंदबाज मैट हेनरी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में चौथे नंबर पर हैं. इस वनडे वर्ल्ड कप में मैट हेनरी अब तक कुल 9 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. मैट हेनरी इस वर्ल्ड कप में अलग ही रंग में नजर आ रहे हैं.
शाहीन शाह अफरीदी: पाकिस्तान के धुरंधर तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी इस वनडे वर्ल्ड कप के शुरुआती मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे, लेकिन बाद के मैचों में उन्होंने कमाल करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच विकेट चटकाए. इस तरह से वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अब तक शाहीन शाह अफरीदी के 9 विकेट हो गए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2023 05:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

