ICC World Cup 2019: विजय शंकर को अभ्यास के दौरान दाहिने कंधे में लगी चोट, भारत के लिए चिंता

विश्व कप खेलने के लिए इंग्लैंड पहुंची भारतीय टीम को शनिवार को अपना पहला अभ्यास मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है, लेकिन मैच से एक दिन पहले ही उसके लिए विजय शंकर की चोट चिंता बन गई है.

विजय शंकर (Photo Credit- Twitter)

ICC World Cup 2019:  विश्व कप खेलने के लिए इंग्लैंड पहुंची भारतीय टीम को शनिवार को अपना पहला अभ्यास मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है, लेकिन मैच से एक दिन पहले ही उसके लिए विजय शंकर की चोट चिंता बन गई है. वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, शंकर को शुक्रवार को अभ्यास के दौरान दाहिने कंधे में चोट लगी और वह तुरंत मैदान छोड़कर बाहर चले गए.

विजय बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे थे तभी भारतीय टीम को प्रैक्टिस कराने के लिए इंग्लैंड गए बाएं हाथ तेज गेंदबाज खलील अहमद की बाउंसर पर पुल करने गए और गेंद उनके हाथ में लगी.

यह भी पढ़ें: ICC Cricket World Cup 2019: जोए रूट को विश्व कप में कुछ विशेष करने की उम्मीद

बीसीसीआई ने हालांकि शंकर की स्थिति पर अभी तक कोई औपचारिक स्पष्टीकरण नहीं दिया है. भारतीय टीम उम्मीद करेगी कि शंकर की चोट गंभीर न हो. शंकर को नंबर-4 के लिए अंबाती रायडू के ऊपर तरजीह मिली है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रनों से हराया, सैम करन ने आखिरी ओवर में बचाई लाज; यहां देखें ENG बनाम NEP मैच का स्कोरकार्ड

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड ने नेपाल के सामने रखा 185 रनों का टारगेट, जैकब बेथेल और हैरी ब्रूक ने खेली अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड बनाम नेपाल के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\