ICC T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप को लेकर इस दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी, इन चार टीमों के बीच खेला जाएगा सेमीफाइनल का मुकाबला

बता दें कि ब्रैड हॉग ने टीम ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में पहुंचने का दावेदार नहीं बताया है. वहीं भारत और पाकिस्तान दोनों ही टूर्नामेंट जीत सकती हैं. पाकिस्तान को लेकर ब्रैड हॉग ने बड़ा बयान दिया है. हॉग ने कहा है कि अगर भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया तो फिर उनके लिए दिक्कतें पैदा हो सकती हैं.

भारत और इंग्लैंड (Photo credit: Facebook)

मुंबई: आईसीसी टी 20 वर्ल्ड कप 2021 (ICC T20 World Cup 2021) के सुपर-12 मुकाबलों की शुरुआत 23 अक्टूबर से शुरू होगा. विराट कोहली (Virat Kohli) और उपकप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के नेतृत्व में टीम इंडिया (Team India) मैदान में खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी. कप्तान विराट पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की कमान संभालेंगे. टी20 वर्ल्ड कप को लेकर क्रिकेट फैंस काफी उत्साहित हैं. इसी बीच ऑस्ट्रेलिया (Australia) के पूर्व क्रिकेटर ब्रैड हॉग (Brad Hogg) ने इस टूर्नामेंट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. ICC T20 World Cup 2021: भारत-पाकिस्तान के बीच होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला, आंकड़ों में देखें कौन किसपर पलड़ा भारी

ब्रैड हॉग ने बताया है कि टी20 वर्ल्ड कप में कौन-कौन सी टीमें सेमीफाइनल में अपनी जगह बना सकती हैं. ब्रैड हॉग के मुताबिक भारत, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड सेमीफाइनल में  जगह बनाने में कामयाब रहेगी. ब्रैड हॉग ने कहा कि सेमीफाइनल में जाने वाली जिन टीमों के बारे में मैं सोच रहा हूं वो ग्रुप 1 से वेस्टइंडीज और इंग्लैंड हैं और ग्रुप 2 से भारत और पाकिस्तान होंगे.

बता दें कि ब्रैड हॉग ने टीम ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में पहुंचने का दावेदार नहीं बताया है. वहीं भारत और पाकिस्तान दोनों ही टूर्नामेंट जीत सकती हैं. पाकिस्तान को लेकर ब्रैड हॉग ने बड़ा बयान दिया है. हॉग ने कहा है कि अगर भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया तो फिर उनके लिए दिक्कतें पैदा हो सकती हैं. ऐसी स्थिति में टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी.

इससे पहले टीम इंडिया ने अपने दोनों ही प्रैक्टिस मुकाबलों में जीत दर्ज की है. टीम इंडिया ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीमों को हराया. जबकि दूसरी तरफ पाकिस्तान ने एक मैच जीता और दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा.

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले आईसीसी टी 20 वर्ल्ड कप हाई वोल्टेज मुकाबला 24 अक्टूबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम को इस बार टी20 वर्ल्ड कप के प्रबल दावेदारों में से एक माना जा रहा है. भारत की टीम भी 2007 में चैंपियन रही है, तब धोनी की कप्तानी में भारत ने ट्रॉफी उठाई थी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Pitch Report: सुपर 8 के अहम मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों का होगा जलवा या दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज बरपाएंगे कहर? यहां जानें पिच रिपोर्ट

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Toss Winner Prediction: पल्लेकेले में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Ahmedabad Weather Update: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें अहमदाबाद के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Streaming In India: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\