ICC T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप में क्वालीफाई करने के लिए आपस में भिड़ेंगी ये 8 टीमें, यहां पढ़ें पूरी खबर

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए 12 टीमें तय हो गई हैं. 4 टीमों पर फैसला फरवरी और जुलाई में होने वाले क्वालिफायर से होगा. सुपर-12 में भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका को जगह मिली है. नामीबिया, स्कॉटलैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज मुख्य ड्रॉ से पहले क्वालिफायर खेलेंगे.

टी20 विश्व कप (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के मुकाबलों के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है. आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप का आगाज 16 अक्टूबर से होगा, जबकि फाइनल 13 नवंबर को मेलबर्न (Melbourne) में खेला जाएगा. टूर्नामेंट में कुल 45 मुकाबले 7 अलग-अलग शहरों एडिलेड (Adelaide), ब्रिसबेन (Brisbane), जीलोंग (Geelong), होबार्ट (Hobart), मेलबर्न (Melbourne), पर्थ (Perth) और सिडनी (Sydney) में होंगे. ICC T20 World Cup 2022: इस बार आस्ट्रेलिया में होगा हाई-वोल्टेज टूर्नामेंट, टिकटों की बिक्री शुरू

टी20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले 8 देशों की टीमें क्वालीफायर के लिए आपस में भिड़ेंगे, जो 8 से 24 फरवरी तक खेला जाएगा. आयरलैंड, नेपाल, संयुक्त अरब अमीरात, कनाडा, जर्मनी, फिलीपींस, बहरीन और मेजबान ओमान - आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर ए में यहां ओमान अकादमी मैदान में दो स्थानों के लिए भिड़ेंगे.

इन आठ टीमों में आयरलैंड की एक अनुभवी टीम शामिल है, जो इंटरनेशनल स्तर पर खेलने के अनुभव के रूप में एक इन-फॉर्म यूएई, मेजबान ओमान और नेपाल से मुकाबला का सामना करने के लिए तैयार है. कनाडा, जर्मनी, बहरीन और फिलीपींस जैसी टीमें अपना दम दिखाने के लिए तैयार हैं, आने वाले सप्ताह में कुछ रोमांचक मुकाबले देखने की संभावना है.

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए 12 टीमें तय हो गई हैं. 4 टीमों पर फैसला फरवरी और जुलाई में होने वाले क्वालिफायर से होगा. सुपर-12 में भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका को जगह मिली है. नामीबिया, स्कॉटलैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज मुख्य ड्रॉ से पहले क्वालिफायर खेलेंगे.

टीम इंडिया टूर्नामेंट में अपना पहला मैच पाकिस्तान से खेलेगी. यह मुकाबला 23 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. इसके बाद टीम इंडिया अपना दूसरा 27 अक्बटूर को ग्रुप-ए की रनर अप के साथ, तीसरा 30 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ. टीम इंडिया का चौथा मैच 2 नवंबर बांग्लादेश और 5वां 6 नवंबर को ग्रुप बी की विनर के साथ होगा.

 

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भी टीम इंडिया का पहला मैच पाकिस्तान के साथ हुआ था. लेकिन टीम इंडिया वो मुकाबला 10 विकेट से हार गई थी. ऐसा पहली बार हुआ था कि किसी वर्ल्ड कप (टी-20, 50 ओवर) टूर्नामेंट में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया हो.

टीम इंडिया का शेड्यूल:

भारत vs पाकिस्तान – 23 अक्टूबर

भारत vs ग्रुप-ए की रनर अप – 27 अक्टूबर

भारत vs दक्षिण अफ्रीका – 30 अक्टूबर

भारत vs बांग्लादेश – 2 नवंबर

भारत vs ग्रुप बी की विनर- 6 नवंबर

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Points Table Updated: लीग के 15वें मुकाबले में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को हराया, अंक तालिका में दूसरे पायदान पर भारत, यहां देखें सभी टीमों की स्तिथि

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से रौंदा, गुडाकेश मोती ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें ENG बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\