ICC T20 World Cup 2021: टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, धोनी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

टी20 वर्ल्ड कप के लिए सलामी जोड़ी के तौर पर रोहित शर्मा और केएल राहुल को रखा गया हैं. वहीं पृथ्वी शॉ को रिजर्व ओपनर रखा गया हैं. इसके बाद कप्तान विराट कोहली और फिर सूर्यकुमार यादव है. वहीं श्रेयस अय्यर को भी रिजर्व बल्लेबाज के तौर पर रखा गया है. टीम में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी युवा ऋषभ पंत को सौंपी गई हैं.

टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter)

India Squad For T20 World Cup: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप (ICC T20 World Cup) के लिए टीम इंडिया (Team India) का ऐलान आज हो गया है. टी20 विश्व कप 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच ओमान (Oman) और यूएई (UAE) में खेला जाएगा. भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) की टीम एक ही ग्रुप में हैं. 24 अक्टूबर को दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा. टीम इंडिया को इस साल टी20 विश्‍व कप खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. ICC T20 World Cup 2021: टीम इंडिया को कप दिलाने के लिए इन All Rounder का हो सकता है चुनाव

चेतन शर्मा की अगुवाई वाली चयन समिति ने बुधवार को मुंबई में बीसीसीआई मुख्यालय में हुई बैठक के बाद टीम का ऐलान किया हैं. इस बैठक में कप्तान विराट कोहली मैनचेस्टर और कोच रवि शास्त्री लंदन से ऑनलाइन जुड़ें थे. वहीं, बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह भी इस बैठक में मौजूद थे.

टी20 वर्ल्ड कप के लिए सलामी जोड़ी के तौर पर रोहित शर्मा और केएल राहुल को रखा गया हैं. इसके बाद कप्तान विराट कोहली और फिर सूर्यकुमार यादव है. वहीं श्रेयस अय्यर को भी रिजर्व बल्लेबाज के तौर पर रखा गया है. टीम में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी युवा ऋषभ पंत को सौंपी गई हैं. जरूरत पड़ने पर केएल राहुल भी ये जिम्मेदारी संभाल लेते हैं. वहीं, ईशान किशन को मौका दिया गया हैं.

BCCI ने धोनी को भी बड़ी जिम्मेदारी दी है. धोनी को इस टूर्नामेंट के लिए मेंटर बनाया गया है.

ऑलराउंडरों में हार्दिक पांड्या और रविंद्र जडेजा के नाम पर मुहर लगाई गई हैं. तेज गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी को टीम में जगह मिली हैं. टीम में स्पिनरों के लिए रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल और वरुण चकरवर्ती को मौका मिला है.

भारत टी20 विश्‍व कप का पहला खिताब जीतने वाला देश है. कोहली के नेतृत्‍व में टीम इंडिया के पास पहली बार आईसीसी टूर्नामेंट जीतने का मौका भी होगा. टीम इंडिया अपना दूसरा मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 31 अक्टूबर को खेलेगी.  तीसरा मैच अफगानिस्तान के साथ 3 नवंबर को खेला जाएगा.

इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप में क्वॉलिफायर टीम के साथ 5 नवंबर और 8 नवंबर को मुकाबला खेलेगा. भारत के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे खेले जाएंगे. सुपर 12 के मुकाबले 23 अक्‍टूबर से शुरू होगे. पहले राउंड के मुकाबले 17 अक्‍टूबर से खेले जाएंगे.

टी20 के लिए टीम इंडिया:

विराट कोहली (कप्तान) रोहित शर्मा (उपकप्तान), लोकेश रहुल, सूर्य कुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर) ईशान किशन (विकेटकीपर) हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, राहुल चाहर, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, वरुण चकरवर्ती, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी।

स्टैंडबाई खिलाड़ी : श्रेयस अय्यर, शार्दूल ठाकुर और दीपक चाहर.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड