ICC T20 World Cup 2021 Schedule: टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान, जानिए टीम इंडिया का पूरा कार्यक्रम

बता दें कि टीम इंडिया का तीसरा मैच अफगानिस्तान के साथ 3 नवंबर को खेला जाएगा. इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप में क्वॉलिफायर टीम के साथ 5 नवंबर और 8 नवंबर को भी मुकाबला खेलेगा. सुपर 12 के मुकाबले 23 अक्‍टूबर से शुरू होगे. पहले राउंड के मुकाबले 17 अक्‍टूबर से खेले जाएंगे.

24 अक्टूबर को होगा भारत और पाकिस्तान के बीच मैच (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के मुकाबलों के शेड्यूल का ऐलान मंगलवार को कर दिया गया है. आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच ओमान (Oman) और यूएई (UAE) में खेला जाएगा. भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) की टीम एक ही ग्रुप में हैं. 24 अक्टूबर को दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा. इसके बाद टीम इंडिया अपना दूसरा मैच न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ 31 अक्टूबर को खेलेगी. यूएई में टी20 वर्ल्ड कप के मैच ओमान, अबुधाबी (Abu Dhabi), दुबई (Dubai) और शारजाह (Sharjah) में होंगे.  ICC T20 World Cup: 24 अक्टूबर को दुबई में होगी भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत, देखें टीम इंडिया का पूरा Schedule

बता दें कि टीम इंडिया का तीसरा मैच अफगानिस्तान के साथ 3 नवंबर को खेला जाएगा. इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप में क्वॉलिफायर टीम के साथ 5 नवंबर और 8 नवंबर को मुकाबला खेलेगा. भारत के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे खेले जाएंगे. सुपर 12 के मुकाबले 23 अक्‍टूबर से शुरू होगे. पहले राउंड के मुकाबले 17 अक्‍टूबर से खेले जाएंगे.

इस बार कुल 16 टीमें उतर रही हैं. टी20 वर्ल्‍ड कप 2021 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला 10 नवंबर को अबु धाबी में खेला जाएगा. जबकि दूसरा सेमीफाइनल दुबई में 11 नवंबर को होगा. दोनों सेमीफाइनल्‍स पर रिजर्व डे है. खिताबी मुकाबला 14 नवंबर को रविवार को दुबई में खेला जाएगा.  फाइनल के लिए 15 नवंबर को रिजर्व डे के रूप में रखा गया है.

टीम इंडिया का शेड्यूल:

भारत vs पाकिस्तान – 24 अक्टूबर

भारत vs न्यूजीलैंड – 31 अक्टूबर

भारत vs अफगानिस्तान – 3 नवंबर

भारत vs क्वॉलिफायर बी1 – 5 नवंबर

भारत vs क्वॉलिफायर ए2- 8 नवंबर

टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के ग्रुप: 

राउंड-1 :

ग्रुप ए : श्रीलंका, आयरलैंड, नीदरलैंड और नामीबिया

ग्रुप बी : बांग्लादेश, स्कॉटलैंड, पापुआ न्यू गुएना (पीएनजी) और ओमान.

सुपर-12 :

ग्रुप 1 : इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, ए1 और बी2

ग्रुप 2 : भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, ए2 और बी1.

ग्रुप ए की बात करें तो ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा. इसके बाद इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला होगा. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच दुबई में 30 अक्टूबर को मैच खेला जाएगा. ग्रुप ए का आखिरी मुकाबला 6 नवंबर को खेला जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट