ICC T20 World Cup 2021: टी20 विश्व कप की मेजबानी के लिए भारत की तैयारियों को लेकर चर्चा कर सकता है आईसीसी

इस बारे में अंतिम निर्णय हालांकि आईसीसी की वार्षिक कांफ्रेंस में 18 जुलाई को लिया जाएगा. टी20 विश्व कप का आयोजन इस साल अक्टूबर-नवंबर में भारत में होना है. हालांकि, देश में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए हाल के समय में इस पर संशय हो रहा था कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर सकता है या नहीं.

टी20 विश्व कप (Photo credits: Twitter)

दुबई: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की मंगलवार को बैठक होनी है जिसमें क्रिकेट की विश्व संस्था इस साल होने वाले टी20 विश्व कप (T20 World Cup) की मेजबानी के लिए भारत (India) की तैयारियों को लेकर चर्चा कर सकता है. आईसीसी के एक अधिकारी ने कहा, "आईसीसी की बोर्ड की बैठक होनी है जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी. इसमें से एक टी20 विश्व कप है." ICC Board Meet: टी20 विश्व कप पर फैसले के लिए और समय मांग सकता है बीसीसीआई

इस बारे में अंतिम निर्णय हालांकि आईसीसी की वार्षिक कांफ्रेंस में 18 जुलाई को लिया जाएगा. टी20 विश्व कप का आयोजन इस साल अक्टूबर-नवंबर में भारत में होना है. हालांकि, देश में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए हाल के समय में इस पर संशय हो रहा था कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर सकता है या नहीं.

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) जो आईपीएल 2021 के शेष मुकाबलों की मेजबानी करेगा उसे टी20 विश्व कप के लिए स्टैंडबाई वेन्यू के तौर पर रखा गया है. बीसीसीआई आईसीसी से कुछ समय मांग सकती है और उम्मीद की जा रही है कि इस दौरान देश में कोरोना के हालात सुधर जाएंगे.

आईसीसी की टीम को आईपीएल के दौरान भारत का दौरा करना था लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण यह दौरा रद्द हो गया था. इस बीच, बैठक के दौरान आईसीसी टी20 विश्व कप और 2023 में होने वाले वनडे विश्व कप में कर से छूट की मांग पर चर्चा कर सकती है.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें