IND-W vs PAK-W ICC Women’s World Cup 2025: भारत के खिलाफ मैच में आचार संहिता का उल्लंघन, आईसीसी ने लगाई पाकिस्तानी बल्लेबाज को फटकार

सिदरा ने अपना बल्ला जोर से पिच पर मारा. सिदरा को खिलाड़ियों और प्लेयर सपोर्ट पर्सनल के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के उल्लंघन का दोषी पाया गया. यह 'किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या कपड़ों, मैदानी उपकरणों या फिक्स्चर और फिटिंग के दुरुपयोग' से संबंधित है.

पाकिस्तान महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Pakistan Women's National Cricket Team vs India Women's National Cricket Team: भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला गया. इस मैच के दौरान अपने बर्ताव के चलते पाकिस्तानी खिलाड़ी सिदरा अमीन को आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन के लिए फटकार लगाई गई है. यह घटना पाकिस्तान की पारी के 40वें ओवर की है. इस ओवर की पांचवीं गेंद पर स्नेह राणा ने सिदरा को हरमनप्रीत कौर के हाथों कैच आउट कराया. इसके बाद सिदरा ने अपना बल्ला जोर से पिच पर मारा. सिदरा को खिलाड़ियों और प्लेयर सपोर्ट पर्सनल के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के उल्लंघन का दोषी पाया गया. यह 'किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या कपड़ों, मैदानी उपकरणों या फिक्स्चर और फिटिंग के दुरुपयोग' से संबंधित है. भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को 88 रनों से लगातार 12वीं बार हराया, क्रांति गौड़, दीप्ति शर्मा ने झटकें 3-3 विकेट, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

इसके अलावा, सिदरा अमीन के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है। यह 24 महीनों की अवधि में सिदरा का पहला अपराध था. लेवल 1 के उल्लंघन के परिणामस्वरूप कम से कम आधिकारिक फटकार से लेकर खिलाड़ी की मैच फीस के अधिकतम 50 फीसदी तक का जुर्माना और एक या दो डिमेरिट अंक का जुर्माना लगाया जा सकता है.

पाकिस्तानी खिलाड़ी ने अपराध स्वीकार कर लिया है. ऐसे में औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं पड़ी. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 247 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से हरलीन देओल ने 65 गेंदों में सर्वाधिक 46 रन जोड़े.

डायना बेग ने पाकिस्तान की ओर से सर्वाधिक 4 विकेट निकाले। उनके अलावा, सादिया इकबाल और कप्तान फातिमा सना को 2-2 विकेट हाथ लगे. इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 43 ओवरों में महज 159 रन पर सिमट गई. पाकिस्तान की तरफ से सिदरा अमीन ने सर्वाधिक 81 रन बनाए. उनकी इस पारी में 1 छक्का और 9 चौके शामिल रहे. उनके अलावा, नतालिया परवेज ने 33 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. भारत की ओर से क्रांति गौड़ और दीप्ति शर्मा ने 3-3 विकेट हासिल किए, जबकि स्नेह राणा को 2 सफलताएं हाथ लगीं.

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Live Score Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से दी करारी शिकस्त, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Live Score Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया के सामने रखा 410 रनों का लक्ष्य, एलिसा हीली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Live Score Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\