टी20 विश्व कप में टीमों की संख्या बढ़ाकर 20 करने पर विचार कर रहा है आईसीसी: रिपोर्ट

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) 2023-31 सत्र में टी20 विश्व कप में टीमों की संख्या 16 से बढ़ाकर 20 करने पर विचार कर रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया. ‘टेलीग्राफ.को.यूके’ के अनुसार खेल के दायरे को बढ़ाने के लिए टी20 प्रारूप को सर्वश्रेष्ठ तरीका मानने वाला आईसीसी इस विकल्प पर विचार कर रहा है जिससे कि क्रिकेट फुटबाल और बास्केटबाल जैसे लोकप्रिय खेलों की बराबरी का प्रयास कर सके. समाचार पत्र के अनुसार इस मुद्दे पर विचार 2023-31 के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैलेंडर को लेकर होने वाली विस्तृत चर्चा का हिस्सा है. इस सत्र का पहला टी20 विश्व कप 2024 में होगा.

आईसीसी (Photo Credits: File Image)

लंदन. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) 2023-31 सत्र में टी20 विश्व कप में टीमों की संख्या 16 से बढ़ाकर 20 करने पर विचार कर रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया. ‘टेलीग्राफ.को.यूके’ के अनुसार खेल के दायरे को बढ़ाने के लिए टी20 प्रारूप को सर्वश्रेष्ठ तरीका मानने वाला आईसीसी इस विकल्प पर विचार कर रहा है जिससे कि क्रिकेट फुटबाल और बास्केटबाल जैसे लोकप्रिय खेलों की बराबरी का प्रयास कर सके. समाचार पत्र के अनुसार इस मुद्दे पर विचार 2023-31 के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैलेंडर को लेकर होने वाली विस्तृत चर्चा का हिस्सा है. इस सत्र का पहला टी20 विश्व कप 2024 में होगा.

आईसीसी ने वैश्विक मीडिया अधिकार बाजार में उतरने से पहले प्रत्येक वर्ष एक वैश्विक प्रतियोगिता के आयोजन का प्रस्ताव रखा है और विश्व कप में टीमों की अधिक संख्या से दर्शकों की संख्या में भी इजाफा होगा. यह भी पढ़े-सौरव गांगुली आईसीसी में बीसीसीआई को उसका खोया सम्मान दिलाएंगे

बड़े टूर्नामेंट का मतलब है कि अमेरिका के इसमें प्रतिनिधित्व की संभावना बढ़ेगी. आईसीसी अमेरिका को बड़े बाजार के रूप में देखता है और यहां खेल को बढ़ावा देने के लिए उसने हाल में कई प्रयास किए हैं. कनाडा, जर्मनी, नेपाल और नाईजीरिया की टीम को भी इसमें खेलने का मौका मिल सकता है.

Share Now

संबंधित खबरें

Sri Lanka vs Ireland, T20 World Cup 2026 6th Match Scorecard: कोलंबो में श्रीलंका ने आयरलैंड को दिया 164 रनों का टारगेट, कुसल मेंडिस और कामिंडु मेंडिस ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Suryakumar Yadav New Milestone: सूर्यकुमार यादव ने अपने नाम किया ये अनोखा रिकॉर्ड, इस मामले में विराट कोहली को छोड़ा पीछे; देखें आकंड़ें

Sri Lanka vs Ireland, T20 World Cup 2026 6th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो मेंआयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Sri Lanka vs Ireland, T20 World Cup 2026 6th Match Live Score Update: कोलंबो में श्रीलंका बनाम आयरलैंड के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\