ICC ODI World Cup 2027 Schedule: आईसीसी ने जारी किया वनडे विश्व कप 2027 का शेड्यूल, एक ही ग्रुप में भारत और पाकिस्तान; यहां देखें पूरा कार्यक्रम

भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है, जिससे ग्रुप चरण में ही क्रिकेट जगत के सबसे बड़े मुकाबलों में से एक देखने को मिलेगा. ऑस्ट्रेलिया मौजूदा डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में इस टूर्नामेंट में उतरेगा और अपने खिताब को बचाने की कोशिश करेगा.

भारत बनाम पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ICC पुरुष वनडे विश्व कप 2027 के शेड्यूल का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. क्रिकेट के इस महाकुंभ का आयोजन 2 अक्टूबर से 21 नवंबर 2027 तक दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होगा. इस बार विश्व कप नए प्रारूप में खेला जाएगा और कुल 14 टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी.

वनडे विश्व कप 2027 अफ्रीका में आयोजित होने वाला दूसरा विश्व कप होगा. मेजबान दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को सीधे प्रवेश मिला है, जबकि सह-मेजबान नामीबिया को एसोसिएट सदस्य होने के कारण क्वालिफायर खेलना होगा. भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश पहले ही टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं.

ICC ODI World Cup 2027 के ग्रुप स्टेज का शेड्यूल

तारीख मुकाबला स्थान
2 अक्टूबर (शनिवार) क्वालिफायर-1 बनाम क्वालिफायर-3 विंडहोक
4 अक्टूबर (सोमवार) क्वालिफायर-1 बनाम क्वालिफायर-2 विंडहोक
6 अक्टूबर (बुधवार) क्वालिफायर-2 बनाम क्वालिफायर-3 विंडहोक
7 अक्टूबर (गुरुवार) भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया केप टाउन
8 अक्टूबर (शुक्रवार) पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान त्श्वाने
8 अक्टूबर (शुक्रवार) इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश विंडहोक
9 अक्टूबर (शनिवार) जिम्बाब्वे बनाम क्वालिफायर-ए बुलावायो
9 अक्टूबर (शनिवार) दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड केप टाउन
10 अक्टूबर (रविवार) भारत बनाम पाकिस्तान जोहान्सबर्ग
10 अक्टूबर (रविवार) श्रीलंका बनाम क्वालिफायर-बी विंडहोक
11 अक्टूबर (सोमवार) जिम्बाब्वे बनाम अफगानिस्तान बुलावायो
12 अक्टूबर (मंगलवार) ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालिफायर-ए पार्ल
12 अक्टूबर (मंगलवार) न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश कुगोम्पो सिटी
13 अक्टूबर (बुधवार) इंग्लैंड बनाम श्रीलंका विंडहोक
13 अक्टूबर (बुधवार) दक्षिण अफ्रीका बनाम क्वालिफायर-बी पार्ल
14 अक्टूबर (गुरुवार) भारत बनाम अफगानिस्तान त्श्वाने
15 अक्टूबर (शुक्रवार) पाकिस्तान बनाम क्वालिफायर-ए ब्लोमफोंटेन
15 अक्टूबर (शुक्रवार) जिम्बाब्वे बनाम ऑस्ट्रेलिया हरारे
16 अक्टूबर (शनिवार) श्रीलंका बनाम बांग्लादेश डरबन
16 अक्टूबर (शनिवार) दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड गेकेबरहा
17 अक्टूबर (रविवार) भारत बनाम क्वालिफायर-ए ब्लोमफोंटेन
17 अक्टूबर (रविवार) न्यूजीलैंड बनाम क्वालिफायर-बी हरारे
18 अक्टूबर (सोमवार) ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान कुगोम्पो सिटी
19 अक्टूबर (मंगलवार) जिम्बाब्वे बनाम पाकिस्तान हरारे
19 अक्टूबर (मंगलवार) दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश डरबन
20 अक्टूबर (बुधवार) न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका जोहान्सबर्ग
20 अक्टूबर (बुधवार) इंग्लैंड बनाम क्वालिफायर-बी हरारे
21 अक्टूबर (गुरुवार) अफगानिस्तान बनाम क्वालिफायर-ए कुगोम्पो सिटी
22 अक्टूबर (शुक्रवार) ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान पार्ल
22 अक्टूबर (शुक्रवार) दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका जोहान्सबर्ग
23 अक्टूबर (शनिवार) इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड गेकेबरहा
23 अक्टूबर (शनिवार) बांग्लादेश बनाम क्वालिफायर-बी त्श्वाने
24 अक्टूबर (रविवार) जिम्बाब्वे बनाम भारत विक्टोरिया फॉल्स

नॉकआउट मुकाबले

तारीख मुकाबला स्थान
17 नवंबर सेमीफाइनल-1 केप टाउन
18 नवंबर सेमीफाइनल-2 त्श्वाने
21 नवंबर फाइनल जोहान्सबर्ग

नए फॉर्मेट में खेला जाएगा टूर्नामेंट

विश्व कप 2027 की शुरुआत सबसे निचली रैंकिंग वाली तीन टीमों के बीच सुपर सीरीज से होगी. इसके बाद मुख्य टूर्नामेंट में 6-6 टीमों के दो ग्रुप होंगे. ग्रुप चरण के बाद सुपर-7, फिर सेमीफाइनल और फाइनल खेला जाएगा. मुख्य ग्रुप चरण में पहुंचने वाली टीमों को खिताब जीतने के लिए कुल 13 मुकाबले खेलने होंगे.

कुल 57 मैच और 12 वेन्यू

इस बार विश्व कप में कुल 57 मुकाबले खेले जाएंगे. इनमें से अधिकांश मैच दक्षिण अफ्रीका में होंगे, जबकि जिम्बाब्वे और नामीबिया भी मेजबानी करेंगे.

दक्षिण अफ्रीका के 8 वेन्यू

वांडरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग

सुपरस्पोर्ट पार्क, सेंचुरियन

न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड, केपटाउन

किंग्समीड, डरबन

सेंट जॉर्ज पार्क, गकेबेरहा

मंगाउंग ओवल, ब्लोमफोंटेन

बोलैंड पार्क, पार्ल

बफेलो पार्क, ईस्ट लंदन

जिम्बाब्वे के 3 वेन्यू

हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो

मोसी-ओआ-तुन्या इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, विक्टोरिया फॉल्स

नामीबिया का वेन्यू

नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक

फरवरी-मार्च 2027 में होंगे क्वालिफायर

टूर्नामेंट में बची चार जगहों के लिए 22 फरवरी से 23 मार्च 2027 के बीच क्वालिफायर खेले जाएंगे. वेस्टइंडीज, आयरलैंड, नीदरलैंड, स्कॉटलैंड और अमेरिका जैसी टीमें इस दौर में हिस्सा लेंगी.

ग्रुप-A- भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे, क्वालिफायर-A.

ग्रुप-B- बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, क्वालिफायर-B.

भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है, जिससे ग्रुप चरण में ही क्रिकेट जगत के सबसे बड़े मुकाबलों में से एक देखने को मिलेगा. ऑस्ट्रेलिया मौजूदा डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में इस टूर्नामेंट में उतरेगा और अपने खिताब को बचाने की कोशिश करेगा.

Share Now